चौ. चरण सिंह की जन्म दिवस पर तीन दिवसीय किसान मेले /प्रदर्शनी का आयोजन
बेहतर कार्य करने वाले किसानों को किया गया सम्मानित
मेरठ। पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न स्व. चौ. चरण सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर “किसान सम्मान दिवस’ कृषि सूचना तंत्र के सुदृढीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत एग्रो क्लाईमेटिक जोन स्तरीय तीन दिवसीय विराट किसान मेला, आत्मा किसान मेला/प्रदर्शनी का आयोजन सर छोटू राम इंजिनियरिंग कालेज परिसर में किया गया । किसान मेले में कृषि, उद्यान, रेशम, पशुपालन, मत्स्य, ऐपिडा उर्वरक कीटनाशी निर्माताओं एवं विक्रेताओं के साथ साथ महेन्द्रा ट्रैक्टर, द्वारा अपने उत्पादों का प्रदर्शन स्टाल लगाकर कृषकों के समक्ष किया गया। जैविक एवं प्राकृतिक खेती करके गुड सिरका, राब आदि तैयार करने वाले कृषकों द्वारा भी स्टाल लगाकर अपने उत्पाद मेले में प्रदर्शित किये गये। किसान मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक मेरठ कैन्ट अमित अग्रवाल द्वारा किया गया।
विधायक मेरठ कैन्ट अमित अग्रवाल, जिलाधिकारी मेरठ दीपक मीणा, कृषि एवं सम्बद्ध विभागों के अधिकारियों तथा उपस्थित कृषको द्वारा चौ. चरण सिंह के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की गयी। उक्त आयोजन मेले में लगभग 1000 कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
विधायक अमित अग्रवाल द्वारा चौ. चरण सिंह के जीवन परिचय के विषय में विस्तार से चर्चा करते हुये उनके द्वारा कृषकों के हित में किये गये जमीदारी उन्मूलन कानून आदि के बारे में जानकारी दी गयी। सरकार द्वारा किसानों के हितार्थ संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का आवाहन कृषकों से किया गया। मेले में विधायक कैन्ट एवं जिलाधिकारी द्वारा कृषि यंत्रीकरण की सी.आर.एम. योजनान्तर्गत 30 लाख रू० की योजना जिसमें 80 प्रतिशत अनुदान देय है, श्री खचेडू विकास खण्ड मवाना को उनकी पुत्री सीमा को चाबी देकर भेट किया गया।
डा. सुभाष मलिक मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मेरठ द्वारा पशुपालन विभाग से सम्बन्धित चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयीं। पशु चिकित्सा, बधियाकरण, कृत्रित गर्भाधान, पशु सुधार योजना, टीकाकरण, खुरपका मुहू पका, गलघोटू राष्ट्रीय पशु धन बीमा योजना, नन्द बावा मिशन योजना, डेयरी फार्म खोलने, राष्ट्रीय पशुधन योजना आदि के सम्बन्ध में मेला में उपस्थित कृषको/पशुपालकों को जानकारी देते हुये देय लाभ उठाने हेतु अवगत कराया गया। डा. एच.एस. सिरोही, सेवानिवृत्त कृषि विभाग द्वारा मोटे अनाज मोटे अनाज का उत्पादन करने, किसानों की आय दोगुनी करने मुर्गी पालन करन्, गन्ने की फसल के साथ बाजरे की सहफसली खेती करने, एवं प्राकृतिक खेती के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई।
जिला उद्यान अधिकारी द्वारा उद्यान विभाग में संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गयी तथा औद्यानिक फसलों की खेती करके कृक्षको को अपनी आय में वृद्धि करने के विषय में जानकारी दी गयी।
इन्हें मिला सम्मान
किसान सम्मान दिवस में कृषि, गन्ना, उद्यान, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, रेशम आदि विभागों द्वारा विभिन्न फसलों, उद्यमों एवं प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में सर्वोच्च उत्पादकता/उत्कृष्ट कार्य करने वाले 91 कृषकों को जनपद एवं विकास खण्ड स्तरीय पुरस्कार हेतु प्रशस्ति पत्र एवं शील भेट कर जिलाधिकारी एवं मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। गेहूँ उत्पादन में मूल चन्द ग्राम चंदसारा, सरसों में योगेश्वर दयाल ग्राम हसनपुर रजपुर, धान उत्पादन में कुलदीप कुमार ग्राम वलीदपुर उर्द उत्पादन में किशोर कुमार ग्राम अखत्यारपुर, रागी उत्पादन में वेदपाल सिंह ग्राम डाहर को जनपद स्तर पर प्रथम पुरस्कार हेतु सम्मानित किया गया।
गन्ना उत्पादन में सुरेन्द्र सिंह ग्राम सहजादपुर, कृष्णदत्त ग्राम अलीपुर, कमल ग्राम बस्तोरा को जनपद स्तरीय प्रथम पुरस्कार हेतु सम्मानित किया गया। पशुपालन में प्रथम पुरस्कार हेतु रविन्द्र सिंह गाम छिलोरा, हरेन्द्र सिंह ग्राम किठोली, एवं रविन्द्र सिंह ग्राम सिखेडा को सम्मानि किया गया। औद्यानिक फसलों में प्रथम पुरस्कार हेतु मुनेन्द्र सिंह ग्राम खेता, राजेन्द्र सिंह ग्राम भराला, रतन सिंह ग्राम पीपली खेडा को सम्मानित किया गया। प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु सुनील कुमार भामोरी को जनपद स्तर पर प्रथम एवं प्रवीण कुमार बिसोला को द्वितीय पुरस्कार हेतु सम्मानित किया गया। जनपद स्तर के 30 एवं विकास खण्ड स्तर के 61 कृषकों को पुरस्कार वितरित किये गये।
उप कृषि निदेशक नीलेश चौरसिया द्वारा कृषि विभाग द्वारा कृषक हित में संचालित विभिन्न योजनओं की जानकारी उपलब्ध कराई गयी तथा विराट किसान मेले का आयोजन 23, 24 व 25 दिसम्बर 24 तक किये जाने एवं कृषकों द्वारा मेले में प्रतिभाग करने का अनुरोध किया गया। सयुक्त कृषि निदेशक, मेरठ मण्डल द्वारा कृषि रक्षा अनुभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी।
No comments:
Post a Comment