नोएडा जा रहे किसानों की काशी टाेल प्जाला पर पुलिस से झड़प
गौरव टिकैत भी पहुंचे, 'रुकेंगे नहीं आज डटे रहेंगे' के नारे के साथ काशी टोल प्लाजा पर बैठे
मेरठ।गौतमबुद्ध नगर की जीरो प्वॉइंट पर होने वाली महापंचायत में जाने से मेरठ जिलाअध्यक्ष अनुराग चौधरी को रोका गया। पुलिस ने सुबह-सुबह जाकर उनके घर पर उनको नजर बंद कर दिया। लेकिन वो पुलिस को चकमा देकर घर से निकल गए इसके बाद पुलिस ने उन्हें काशी टोल प्लाजा पर रोक लिया है। किसान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प शुरू हो गई।
मेरठ से नोएडा जाते किसानों को रोका गया तो काशी टोल प्लाजा पर पुलिस किसानों में जमकर धक्का मुक्की हुई। किसानों को पुलिस ने रोका तो किसान भी वहीं डेरा जमाकर बीच में बैठ गए। किसानों ने 'रुकेंगे नहीं आज डटे रहेंगे' के नारों के साथ मोर्चा खोल दिया।किसानों ने जय जवान जय किसान के भाी नारे लगाए साथ ही बाबा महेंद्र सिंह टिकैत का नारा लगाया। भरी सर्दी और कोहरे में किसान टोल पर बैठ गए हैं। यहां पर किसानों की पुलिस के साथ उनकी झड़प भी हुई। किसान नेता जाने को डटे रहे लेकिन पुलिस ने आगे जाने नहीं दिया।इससे पहले सुबह गौतम बुद्ध नगर के जीरो प्वॉइंट पर भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैट के आह्वान पर किसान महापंचायत में जाने के लिए निकलने भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी को पुलिस ने घर में नजरबंद कर लिया।
सुबह-सुबह ही उनके घर के बाहर पुलिस पहुंच गई। किसान यूनियन के नेताओं ने बताया कि वह गौतम बुद्ध नगर में होने वाली महापंचायत के लिए अपने साथियों के साथ जा रहे थे। तभी पुलिस ने उन्हें घर पर ही नजर बंद कर लिया और इसके कुछ देर बाद ही जिला अध्यक्ष अपने साथियों के साथ पुलिस को चकमा देकर काशी टोल प्लाजा पर पहुंच गए। जहां पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
वही टोल पर अपर जिलाधिकारी शहर बृजेश सिंह , पुलिस अधीक्षक शहर आयुष विक्रम सिंह, क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी अंतरिक्ष जैन, क्षेत्राधिकारी दौराला सुचिता सिंह किसानों को मनाने में जुटे।
No comments:
Post a Comment