सब समझ लो चाहे डंडा चले या कानून भारत में हिंदू बहुमत बनाएंगे- प्रवीण तोगड़िया 

मेरठ पहुंचे विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष 

मेरठ।भारत को हिंदू बहुमत राष्ट्र बनाए रखने के लिए विहिप अध्यक्ष ने सभी सनातनियों का आह्वान किया है। बुधवार को मेरठ पहुंचे विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा-सभी लोग संकल्प ले लो। मजदूरी से लेकर फल, भाजी तक हर काम केवल हिंदुओं से कराएंगे। हिंदुओं को ही आर्थिक तौर पर मजबूत बनाना है। सब समझ लो चाहे डंडा चले या कानून भारत में हिंदू बहुमत बनाएंगे। चाहे कुछ करना पड़े।

प्रवीण तोगड़िया ने कहा-देश में हिंदुओं की संख्या घट रही है, जबकि दूसरे समुदाय के लोगों की जनसंख्या बढ़ रही है। इसलिए सभी संकल्प लें कि भारत में हिंदुओं का बहुमत बनाकर रखेंगे। हम 100 करोड़ से 50 करोड़ में आ जाएंगे। सालों पहले पाकिस्तान, कश्मीर में जो हालात थे वो आज मेरठ, मुजफ्फरनगर और दूसरे जिलों में हो रहे हैं। इसे खत्म करना है।प्रवीण तोगड़िया बुधवार को निजी समारोह में भाग लेने पहुंचे। उन्होंने सनातनियों को संबोधित किया। उन्होंने सभी लोगों को हाथ उठाकर संकल्प दिलाया कि भारत को हिंदू बहुमत राष्ट्र बनाएंगे। चाहे कुछ हो जाए हिंदुओं की आबादी बढ़ने के लिए भारत में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनना चाहिए।भारत में 5 करोड़ बांग्लादेशी हैं, सबको बाहर निकालना चाहिए। सभी हिंदुओं के तीन बच्चे जरूर होने चाहिए। कानून से या डंडे से भारत में हिंदुओं के बहुमत के लिए जनसंख्या नियंत्रण का कानून बने। समान नागरिक कानून बने।हम हिंदू संकल्प करें। हम आर्थिक दबाव बनाएंगे, हम फल सब्जी हिंदुओं से खरीदेंगे, फ्रिज, टीवी हिंदू से रिपेयर कराएंगे। हिंदुओं को रोजगार करेंगे। हिंदू परिवार में 3 बच्चे का आग्रह रखेंगे।अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया 16 दिसंबर को वाराणसी पहुंचे थे। उन्होंने बांग्लादेश और संभल के मुद्दे पर कड़ी टिप्पणी की थी। कहा था-भारत को भी इजराइल की तरह काम करना होगा। बांग्लादेश और पाकिस्तान में हिंदुओं के अत्याचार को देखते हुए सर्जिकल नहीं बल्कि वर्टिकल स्ट्राइक करना होगा। क्या पाकिस्तान में हिंदू बोर्ड है? ईरान में हिंदू बोर्ड है? तो फिर भारत में वक्फ बोर्ड क्यों? इसको तत्काल प्रभाव से हटाया जाए।

उन्होंने कहा-पुलिस देश का सिंबल होता है और पुलिस पर हमला करने वाला देश का गद्दार होता है। अभी तक तो मंदिरों के नीचे शिवलिंग मिलते थे, अब घरों में भी शिवलिंग ढूंढना पड़ेगा। हिंदुओं का उत्पीड़न करने वाला समाज कभी उनका भाई नहीं हो सकता है। सभी को अपने घर पर हनुमान चालीसा, रामायण का पाठ करना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts