भारतीय वाल्मीकि आदि धर्म समाज का कारवां बढ़ता जा रहा है -लोकेश टंडन

बरेली में आयोजित कार्यक्रम में मेरठ से वाल्मीकि समाज के लोग पहुंचे 

 मेरठ।बरेली के प्रेम नगर स्थित भगवान वाल्मीकि आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में केवल बरेली और मुरादाबाद ही नहीं बल्कि मेरठ, हरियाणा और पंजाब तक से धर्मसमाजी पहुंचे। कार्यक्रम में भगवान वाल्मीकि के बारे में लोगों को बताते हुए प्रथम आदि धर्म गुरु रत्नाकर महाराज के मिशन को आगे बढ़ाने की बात चली। जबकि यहां रंजीत कोठारी , मनोज भारती, सुनील भारत, प्रशांत वाल्मीकन, तमसा द्रविड़ सहित बड़ी संख्या में लोगों ने धर्म समाज की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम की शुरुआत सहायक राष्ट्रीय मुख्य संचालक वीर श्रेष्ठ रतन हंस व राष्ट्रीय संचालक वीर श्रेष्ठ महेश टाँक ने भगवान वाल्मीकि के चित्र के सम्मुख ज्योति प्रकाश कर भगवान वाल्मीकि वंदना से की। सहायक राष्ट्रीय मुख्य संचालक विरोत्तम रतन हंस व राष्ट्रीय संचालक महेश टाँक ने रंजीत सिंह कोठारी को केंद्र में प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी देते हुए नियुक्ति पत्र सौंपा तो वहीं उत्तर प्रदेश प्रभारी मोनिन्दर सूद व प्रदेश अध्यक्ष लोकेश टंडन ने मनोज भारती, प्रशांत वाल्मीकन, सुनील भारत, विकास वाल्मीकन, अजय रत्नाकर, अमरीश कोठारी व तमसा द्रविड़ सहित भारी संख्या में लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपकर धर्म समाज की सदस्यता दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक राष्ट्रीय मुख्य संचालक विरोत्तम रतन हंस ने की। जबकि मंच संचालन केंद्रीय लेखा निरीक्षक राम जैनवाल ने किया।केंद्रीय मुख्य प्रचार मंत्री ओमप्रकाश खटीक, केंद्रीय संयुक्त मंत्री अशोक भट्टी, व उत्तर प्रदेश प्रभारी वीर मोनिन्दर सूद मंचासीन रहे।कार्यक्रम में भावाआधस केंद्रीय सदस्य राजेंद्र टाँक, प्रदेश मीडिया प्रभारी विशाल बलूजा, भावाआधस सदस्य अर्जुन टाँक, शमशेर सिंह उर्फ शेरा, रत्नाकर दीक्षित अशोक राही, रत्नाकर दीक्षित जयकिशोर मुरादाबादी, वरिष्ठ धर्मसमाजी प्रेमपाल द्रविड़ व अभिषेक रत्नाकर सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts