अब 5 जनवरी को होगा कार्यक्रम
नई दिल्ली (एजेंसी)।पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में घोषित राष्ट्रीय शोक की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 29 दिसंबर को दिल्ली के रोहिणी में होने वाली परिवर्तन यात्रा को रद्द कर दिया गया है। बता दें कि अर्थशास्त्री और भारत के 14वें प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिन का राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। यह एक जनवरी 2025 तक रहेगी। इसलिए कई सरकारी कार्यक्रमों को पुनर्निर्धारित किया गया है।
भारतीय जनता पार्टी की और से 29 दिसंबर को आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री मोदी की रोहिणी रैली के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने अभियान को टाल दिया है। पार्टी ने इस कार्यक्रम को अब 5 जनवरी 2025 के लिए पुनर्निर्धारित किया है।
भाजपा सूत्रों का कहना है कि पीएम मोदी रैली के दौरान राष्ट्रीय राजधानी के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकते है। इसके अलावा 3 जनवरी को एक और बड़ी रैली निर्धारित है। माना जा रहा है कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी राजधानीवालों के लिए बड़ा ऐलान कर सकते है।
No comments:
Post a Comment