साल के आखिरी दिन दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड

- शीतलहर से बढ़ गई लोगों की मुश्किलें
नई दिल्ली (एजेंसी)।दिल्ली एनसीआर में पिछले दो दिनों से जबरदस्त ठंड और शीतलहर चल रही है। नए साल से पहले कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। आज साल के आखिरी दिन भी कड़ाके की ठंड है। सुबह के समय तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने नए साल पर बारिश होने की संभावनाएं जताई हैं।
आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक आज अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।  दिल्ली के सफदरजंग में 1000 मीटर की दृश्यता रही जहां अलग-अलग दिशाओं से चार किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली, वहीं  पालम में 1500 मीटर की दृश्यता देखने को मिली यहां भी   अलग-अलग दिशाओं से चार किमी प्रति घंटे की हवा चली। कुछ दिन पहले दिल्ली एनसीआर में बारिश हुई थी जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आईएमडी ने एक जनवरी को बारिश होने की संभावनाएं जताई है। नए साल पर मौसम ठंडा रहेगा और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री गिर सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार एक जनवरी को मौसम सामान्य से ज्यादा ठंडा हो सकता है। नए साल पर तापमान में गिरावट और कोहरे बढ़ने की आशंका है। जनवरी के पहले हफ्ते में बारिश हो सकती है। बारिश के बाद तापमान में आई कमी लोगों को ठिठुरन का अहसास दिला रही है। राजधानी दिल्ली में लोग धूप को तरस रहे हैं। दिनभर चल रही शीतलहर और आसमान में छाए बादल ने मौसम बदल दिया है। पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है जिससे बाकी राज्यों में भी पारा गिरा है। नए साल में भी लोग ठंड से कांपेंगे।
हाल ही में उपग्रह से प्राप्त चित्रों में दक्षिणी जम्मू-कश्मीर, पंजाब, दक्षिणी हिमाचल प्रदेश, दक्षिणी उत्तराखंड, उत्तरी और पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़, उत्तरी गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा, असम, पश्चिमी मेघालय और त्रिपुरा में कोहरे का पता चला है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts