मेरठ में कांग्रेस नेता गिरफ्तार

विधानसभा का घेराव करने जा रहे थे, पुलिस ने रास्ते में रोका

मेरठ।मेरठ से लखनऊ में विधानसभा के बार प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया। मेरठ में जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष अवनीश काजला के साथ जा रहे दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं कोपुलिस ने मेरठ हापुड़ जिले की सीमा पर गिरफ्तार कर लिया। जिला अध्यक्ष अवनीश काजला की पुलिस से गिरफ्तारी को लेकर तीखी नोंकझोंक भी हुई। पुलिस ने रात से ही जिला अध्यक्ष अवनीश काजला के शीलकुंज स्थित आवास पर पुलिस ने घेरा बंदी की हुई थी। किसी तरह वो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मेरठ से बाहर निकले हापुड़ और मेरठ जिले की सीमा पर उन्हें पुलिस ने साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पूर्व डिप्टी मेयर रंजन शर्मा को भी अरेस्ट किया और लखनऊ जाने से रोका।

अवनीश काजला ने कहा योगी सरकार पुलिस के दम पर जनता की आवाज को दबा रही है। योगी सरकार जितना प्रताड़ित करेगी कांग्रेस का कार्यकर्ता और मजबूती के साथ जनता की आवाज उठाते रहेंगे। अवनीश काजला के साथ सुमित विकल , अजय चौधरी, अजीम , शहरयाब मुखिया, वाशु काजला, मुस्तजाब चौधरी, आरफीन , हर्ष चौधरी , मोहित चौधरी आदि साथ थे इससे पहले कल रात मे भी महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, बबिता गुर्जर, आदि नेताओं को घर पर ही नजरबंद कर दिया।

शहर विधानसभा से चुनाव लड़े और पूर्व डिप्टी मेयर रंजन शर्मा को भी पुलिस ने बिजली बंबा बाईपास पर गिरफ्तार कर लिया फिर भी जनपद मेरठ से सैकड़ों कार्यकर्ता विभिन्न माध्यम से लखनऊ पहुंच गए है। रंजन शर्मा भी लखनऊ धरने में शामिल होने जा रहे थे। तभी ब्रह्मपुरी थाना अध्यक्ष राजीव कुमार ने शॉप्रिक्स मॉल चौकी के पास गिरफ्तार कर लिया।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts