प्रोटॉन और न्यूट्रॉन की अद्भुत दुनिया" पर विशेष कार्यक्रम आयोजन

मेरठ। शोभित विवि के स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज, फिजिकल एंड मैथेमेटिकल साइंसेज द्वारा "न्यूक्लियर फिजिक्स के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर: प्रोटॉन और न्यूट्रॉन की अद्भुत दुनिया की यात्रा" विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भौतिक विज्ञान के ख्यातिप्राप्त प्रोफेसर एन. एल. सिंह ने अपने गहन व्याख्यान के माध्यम से परमाणु भौतिकी के रहस्यमय और आकर्षक पहलुओं पर प्रकाश डाला। उनकी प्रस्तुति ने छात्रों और शोधार्थियों को इस क्षेत्र में नए दृष्टिकोण और प्रेरणा प्रदान की।इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वी. के. त्यागी और प्रो-वाइस चांसलर प्रो. जयानंद ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।  

कुलपति प्रो. वी. के. त्यागी ने अपने संबोधन में कहा, "न्यूक्लियर फिजिक्स विज्ञान का ऐसा क्षेत्र है जिसमें हमारे देश के वैज्ञानिकों ने अद्वितीय योगदान दिया है। यह कार्यक्रम छात्रों को इस क्षेत्र में अनुसंधान और खोज के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।"  

स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज, फिजिकल एंड मैथेमेटिकल साइंसेज के प्रोफेसर एंड निदेशक आर. के. जैन ने कहा, "न्यूक्लियर फिजिक्स के अध्ययन से न केवल हमें ऊर्जा उत्पादन और रक्षा क्षेत्र में सफलता मिली है, बल्कि यह ब्रह्मांड की गहरी समझ विकसित करने में भी सहायक है। छात्रों के लिए यह विषय अत्यधिक संभावनाओं से भरा है।"  

कार्यक्रम का उद्देश्य न्यूक्लियर फिजिक्स के क्षेत्र में हुए वैश्विक और राष्ट्रीय योगदानों को उजागर करना और छात्रों को इस क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का विकास करने के लिए प्रोत्साहित करना था।  कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा विशेष व्याख्यान दिए गए और छात्रों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत कर अपने ज्ञान और शोध कौशल का प्रदर्शन किया।  शोभित विश्वविद्यालय इस आयोजन के माध्यम से विज्ञान के क्षेत्र में नवाचार और अनुसंधान को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है। यह कार्यक्रम न्यूक्लियर फिजिक्स के क्षेत्र में नई पीढ़ी को प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts