मनमोहन को आखिरी विदाई ,निगम बोध घाट पहुंचा पार्थिव शरीर
थोड़ी देर में होगा अंतिम संस्कार
नयी दिल्ली,एजेंसी। अब से कुछ ही देर बाद पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर निगम बोध घाट पहुंच चुका है। थोड़ी देर बाद राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेता शामिल होंगे। ये सभी निगम बोध घाट जाएंगे और उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देंगे।
निगम बोध घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सलामी दी गई। उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उनका पार्थिव शरीर निगम बोघ घाट में प्रवेश कर चुका है। राष्ट्रपति- पीएम मोदी भी निगम बोध घाट आएंगे। उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। राजकीय सम्मान के साथ मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
अलट जी के साथ ऐसा होता तो कैसा लगता…स्मारक स्थल विवाद पर सिद्धू
स्मारक स्थल विवाद को लेकर कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उनके मौत पर भी राजनीति हो रही है। अगर अलट जी के साथ ऐसा होता तो कैसा लगता। उनका अंतिम संस्कार अगर राजघाट के बदले निगम बोध घाट पर होता तो? सिद्धू ने कहा कि मनमोह सिंह एक युग पुरुष थे।
स्मारक स्थल को लेकर गंदी राजनीति कर रही है कांग्रेस- सिरसा
बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि मनमोहन सिंह के स्मारक स्थल को लेकर कांग्रेस गंदी राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे न कि कांग्रेस के। कांग्रेस चाहती है कि मनमोह सिंह का अंतिम संस्कार राजघाट के पास हो और वहीं उनका स्मारक स्थल बने। मगर सरकार के कहा कि इसके लिए उसे 3-4 दिन का वक्त चाहिए। फिलहाल उनका अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर ही होगा।
No comments:
Post a Comment