यहां की महिलाएं दूसरे घरों को भी उज्जवलित करती हैं- स्मृति ईरानी 

 मेरठ महोत्सव नारी तू नारायणी  कार्यक्रम में पहुंची सांसद 

 मेरठ। रविवार को मेरठ महोत्सव नारी तू नारायणी कार्यक्रम में पहुंची  पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद रहीं स्मृति ईरानी  ने मंच से कहा कि मेरठ की बहनें भारत माता का नारा जोर से न लगाएं तो वाजपेयी जी, दिल्ली वाले सोचेंगे कि क्या हुआ मेरठ को। यह कहते हुए उन्होंने भारत माता का जयघोष कराया।

उन्होनें सेल्फ हेल्प ग्रुप की तारीफ करते हुए कहा कि मेरठ की महिलाओं में इतनी क्षमता है कि वो अपने साथ ही दूसरों के घरों में भी उजाला लाती है।यूपी की उन्नति में मेरठ का योगदान है। उस काबिलियत का उदाहरण है मेरठ महोत्सव। उन्होंने राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी को इस आमंत्रण के लिए धन्यवाद भी किया। मेरठ प्रशासन को भी इस आयोजन के लिए प्रेरित किया।साथ ही उन्होंने तमाम योजनाओं और उनकी प्रगति पर भी खुशी जताई। उन्होंने मंच से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, विद्युत सखी योजना की प्रगति की भी जानकारी दी।आयुष्मान कार्ड योजना में काफी संख्या में बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनने पर सीएमओ मेरठ को सराहा। आगे उन्होंने कहा कि मेरठ क्रांतिधरा है यहां की महिलाएं। जोकि हर क्षेत्र में अव्वल और प्रतिभावान हैं। यह आज मेरठ महोत्सव के माध्यम से सब देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज की नारी अपने काम से जानी जाती है। नारी का सम्मान आज सरकार ने करने का काम किया है। आज मेरठ में राज्यसभा सांसद सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी की आभारी हूं कि इस महोत्सव में उन्होंने बुलाया और यहां मौजूद 7600 आशा महिलाओ से रूबरू कराया। आज की आशा बहने हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। और देश को अपना योगदान दे रही है।

उन्होंने कहा कि मेरठ एक ऐसा स्थान है जिसमे आकर एक अलग ही अनुभूति हो रही है। 1857 हो या स्पोर्ट्स से जुड़ा योगदान हो मेरठ ने देश का हमेशा साथ दिया है। उन्होंने कहा कि आज मेरठ महोत्सव में आंगनवाड़ी महिलाए ओर आशा बहनों की 7600 से बढ़कर अगले वर्ष 15 हजार संख्या हो इसकी मुझे आशा है। और आज के कार्यक्रम मेरठ महोत्सव की मेरठ प्रशासन को बधाई देती हूं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts