दरोगा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा दरोगा वर्दी फाड़ी
लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा, पुलिस ने बीस लोगों को लिया हिरासत में
मेरठ। थाना नौचंदी क्षेत्र के शास्त्री नगर स्थित साई बगिया में उस दीपावली के मौके पर बवाल हो गया जब । हत्या के मामले फरार चल रहा परिवार अपने मकान में पूजा करने के लिए पहुंचा तभी पड़ोसियों ने इसका विरोध किया। इस दौरान दोनो पक्षों
में जमकर नोकझोंक हो गयी। पड़ोसी घर में आग लगाने की बात कहने लगे। इस पर मारपीट शुरू हो गई। बीच करने के लिए पुलिस पर हमला कर दिया। 112 की गाड़ी तोड़ दी। दरोगा की वर्दी फांड दी। 3-4 घंटे बवाल हुआ। सूचना पर फोर्स पहुंची और लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ा। मामले में बीस से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है।
में जमकर नोकझोंक हो गयी। पड़ोसी घर में आग लगाने की बात कहने लगे। इस पर मारपीट शुरू हो गई। बीच करने के लिए पुलिस पर हमला कर दिया। 112 की गाड़ी तोड़ दी। दरोगा की वर्दी फांड दी। 3-4 घंटे बवाल हुआ। सूचना पर फोर्स पहुंची और लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ा। मामले में बीस से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है।
बीती रात को दीपक के परिवार के लोग दीपक के परिवार वाले बंद मकान में पूजा करने के लिए आये थे। जैसे ही यह बात पड़ोसियों को पता चली तो उन्होंने उनके साथ मारपीट करते हुए मकान में बंद कर दिया। जानकारी मिलने से नौचंदी पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मकान में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया तो लोगों ने हंगामा करते हुए पुलिस पथराव कर दिया। लोगों ने ने मौके पर पहुंची 112 पीसीआर वैन के शीशे तोड़ डाले । एक दरोगा की वर्दी फाड़ दी। घटना जानकारी मिलने पर सीओ सिविल लाइन व एसपी सिटी मय फोर्स मौके पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग अपनी बात पर अढे थे। तभी पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। मौके से बीस से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
लालकुर्ती थाना क्षेत्र के ककेरूखेड़ा निवासी निशा वर्मा की शादी सांई बगिया निवासी दीपक वर्मा के साथ हुई थी। दीपक वर्मा पीएनबी की बुढाना गेट शाख बैंक में अकाउंटेंट की नौकरी करता है। 3 महीने पहले 22 जुलाई को निशा वर्मा का शव घर में फंदे पर लटका मिला था। ससुराल वाले विवाहिता को मेडिकल हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इस मामले में दीपक वर्मा, माॅ मंजू वर्मा व पिता देवेन्द्र वर्मा सलाखों के पीछे है। जबकि अन्य अभी फरार चल रहे है। मकान बंद चल रहा है। इसके बाद ससुराल वाले शव को मेडिकल हॉस्पिटल में छोड़कर फरार हो गए थे।
निशा की मौत की जानकारी मिलने पर उसके घरवाले ने मेडिकल हॉस्पिटल पहुंचे और हंगामा कर दिया था। इसके पुलिस ने आरोपियों पर दहेज हत्या का मुकदमा लिखकर निशा के पति दीपक सहित सास मंजू वर्मा और ससुर देवेंद्र को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया। उसके जेठ और देवर फरार चल रहे हैं। निशा के परिवार के लोग आए दिन उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर अधिकारियों के चक्कर लगा रहे थे।
एसपी सिटी आयुष कुमार सिंह ने बताया नौचंदी क्षेत्र के साइ बगिया वाले मामले में आधा दर्जन लाेगों को गिरफ्तार किया गया है। सरकारी कार्य बाधा समेत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
No comments:
Post a Comment