बुलंदशहर में डेढ़ लाख का इनामी  बदमाश राजेश ढेर

मुठभेड‍़ में थाना प्रभारी व सिपाही को लगी गोली 

बुलंदशहर। बीती रात बुलंदशहर के अहार थाना क्षेत्र में डेढ लाख का इनामी बदमाश राजेश पुलिस मुठभेड़ में मारा गया । भुठभेड़ में थाना प्रभारी व सिपाही भी घायल हुए है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस को  इनामी बदमाश राजेश के बारे में सटीक जानकारी मिली । जिस पर पुलिस आधी रात को उसकी चारो ओर से घेराबंदी कर दी। अपने का घिरा देख राजेश ने ताबड़तोड़ फायरिंग आरंभ कर दी। जिसमें गोली लगने से इंस्पेक्टर वाईडी शर्मा व सिपाही घायल हो गया। बचाव में पुलिसकर्मियों ने भी गोली चलाई। इसमें बदमाश को गोली लग गई। गोली लगते ही वह गिर गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  राजेश पर लूट, डकैती, हत्या के प्रयास जैसे 50 मुकदमे दर्ज हैं।राजेश पर बुलंदशहर पुलिस से 1 लाख और अलीगढ़ पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। सीओ अनूपशहर गिरजा शंकर त्रिपाठी में ऑपरेशन को लीड किया। इसमें स्वाट टीम, एसओजी  और आहार पुलिस की टीम शामिल थी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts