हरियाणा की जीत पर मेरठ में मना जश्न
भाजपाइयों ने पटाखे चलाए और जलेबी भी बांटी
मेरठ। विधानसभा चुनाव में हरियाणा में भाजपा की जीत पर भाजपाइयों ने मेरठ में जश्न मनाया। मेरठ में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करी और मिठाई बांटकर जश्न मनाया। साथ ही नारेबाजी कर एक दूसरे को बधाई दी। भाजपा से राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी सहित अन्य भाजपा नेताओं ने इस जीत के पर्व को सेलिब्रेट किया। कहा कि नवरात्र में भाजपा को जनता ने अपना सहयोग और प्यार दिया है। ये जनता की जीत है।
राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि एग्जिट पोल के जरिए जनता को ये मैसेज दिया जा रहा था कि हरियाणा में इस बार भाजपा की सरकार नहीं बनेगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इसी अंदाज में जनता के बीच में जा रहे थे।वो जलेबी शब्द का बहुत इस्तेमाल कर रहे थे। जनता ने हमें ये अधिकार दिया है कि तीसरी बार हम वहां जनता की सेवा करेंगे। अब लड्डू नहीं जलेबी बंटेंगी। मतलब राहुल गांधी की जलेबी को आज भाजपाई खाएंगे।शहर में भाजपाइयों ने बच्चा पार्क, शास्त्रीनगर, बेगमपुल, सूरजकुंड सहित अन्य स्थानों पर जलेबियां बांटी


No comments:
Post a Comment