क्लास में थूकने के विवाद को लेकर चलती बस में गोली चलने से दो छात्र घायल
चलती बस पर मैट्रो प्लाजा के पास दिया घटना को अंजाम , हालत गंभीर
मेरठ। रविवार को थाना ब्रहमपुरी क्षेत्र के मैट्रो प्लाजा के पास उस समय हड़कंप मच गया। जब चलती बस में थूकने को लेकर हुए विवाद के चलते एक छात्र को दूसरे छात्र ने गोली चला दी। साथी को बचाने के चक्कर में एक छात्र के हाथ और दूसरे की जांघ में गोली लग गई। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। ब्रहमपुरी पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है।
दरअसल फैज-ए-आम में पढ़ने वाले उमर ने गुरुवार को क्लास में थूक दिया था। छात्र शादाब की इसको लेकर उमर से कहासुनी हो गई थी। दोनों पक्षाें ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी थी। शनिवार को भी कहासुनी हुई थी। रविवार को शादाब अपने साथी कासिम और खुर्शीद के साथ बस में जा रहा था। इसी बस में उमर और उसका एक साथी भी था। बस ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र में मेट्रो प्लाजा के पास पहुंची तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि उमर के साथ वाले युवक ने चलती बस में ही शादाब पर गोली चला दी। शादाब के साथी कासिम निवासी सिवालखास ने तमंचे को छीनने का प्रयास किया तो गोली उसके हाथ को हाथ छूते हुए खुर्शीद की जांघ में लग गई। लोगों की सूचना पर ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। कासिम और खुर्शीद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
No comments:
Post a Comment