दिव्यांग सर्वेक्षण का हुआ आयोजन
मेरठ।स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के सुभारती डिसएबिलिटी एडवाइजरी सर्विस सेंटर द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों हेतु सुभारती विश्वविद्यालय द्वारा ग्राम आज़मपूर में सर्वेक्षण किया गया।
जिसके तहत विभिन्न दिव्यांग लोगों को खोज कर उनको शिक्षा व अन्य लाभों के बारे में जागरूक किया साथ ही ग्रामों में गैर-दिव्यांग व्यक्तियों को भी जागरूक किया। शिक्षा संकाय, स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, के डीन डॉ. संदीप कुमार ने हरी झण्डी दिखा कर टीम को रवाना किया और सर्वेक्षण की सफलता के लिए सभी को शुभकामनाए भी दी। सर्वेक्षण का नेतृत्व विभाग की समन्वयक दीपिका चौधरी ने किया तथा शारीरिक शिक्षा विभाग, सुभारती विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ. अतुल तिवारी और डॉ .प्रवीन ने भी इस सर्वेक्षण में भाग लिया।
No comments:
Post a Comment