डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल हापुड़ दशहरा महोत्सव  का आयोजन

 हापुड़ ।  बृहस्पतिवार को डीएवी पब्लिक स्कूल हापुड़ में  विद्यालय में दशहरा उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य डा. विनीत त्यागी ने मुख्य अतिथि बीजेपी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मंत्री श्री डा. विकास अग्रवाल को स्मृति चिह्न देकर उनका स्वागत किया गया।

 दशहरा हिंदुओं का धार्मिक त्योहार है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। पश्चिम बंगाल में यही त्योहार दुर्गा पूजा के रूप में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। माँ दुर्गा के द्वारा राक्षसों का वध कर देवताओं को भय मुक्त किया था। कितना भी बड़ा विद्वान हो अनाचार से उसका पतन हो जाता है। दशहरा भी राम के द्वारा दशानन का वध भी इसका प्रतीक है। स्त्री को महत्व प्रदान करने के लिए नवरात्रि के पश्चात कन्या पूजन का मुख्य उद्देश्य यही है। इसी उपलक्ष्य में विद्यालय में हवन का भी आयोजा किया गया। यज्ञ मन के साथ- साथ पर्यावरण को भी शुद्ध करता है। अंत में मुख्य अतिथि  ने समस्त विद्यार्थियों को एक बार पुनः दशहरा की बधाई दी। उन्होंने कहा कि उपवास से वर्षा ऋतु में होने वाले अपच आदि का भी निवारण हो जाता है। प्रधानाचार्य ने सभी छात्रों को वर्तमान में श्रीराम के समान चरित्रवान बनने की प्रेरणा दी। यदि आज का युवा चरित्रवान हो जाएँ तो समाज से स्त्रियों के प्रति होने अपराध कम हो जाएँगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts