बाल-बाल बची दो मासूमों की जान
सड़क से गुजरते समय गिरा पुराना मकान का मलबा
मेरठ। शुक्रवार थाना सदर क्षेत्र के ढोलकी मौहल्ले में दो मासूमों की जान बाल बाल बच गयी। दोनो मासूम सड़क से गुजर रहे थे। तभी भरभरा कर पुराना मकान गिर गया। मासूम दौड़कर भागे। गनीमत रही बच्चों को कुछ नहीं हुआ। उनके आगे एक महिला भी झोला लेकर जाती दिखी थी।मकान ढहने की आवाज सुनकर मोहल्ले वाले बाहर आ गए। मां ने दौड़कर बच्चे को गला लिया। रोने लगी। घटना का वीडियो तेजी वायरल हो रहा है
मकान जैन समान ट्रस्ट का है। जो 150 साल पुराना है। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चला सका है। बच्चे कौन हैं, उनके माता-पिता का नाम क्या है। वो कहां जा रहे थे। क्षेत्रीय युवक ने बताया कि मकान के बगल से लोग निकलने से डरते थे। जब तेज हवा चलती थी, तो भी मकान हिलता था।कई बार कैंटोनमेंट बोर्ड की ओर से मकान को गिराने का नोटिस ट्रस्ट को भेजा गया। लेकिन, ट्रस्ट ने इस ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया। ट्रस्ट न तो मकान सुधरवा रहा था न ही इसे गिरवा रहा था। जटिल नियमों के कारण भी मकान में काम नहीं हो पा रहा था।इसकी हालत दिन ब दिन बदतर हो रही थी। आज शाम को अचानक मकान गिर गया। गनीमत रही कि मकान गिरने से कोई हताहत नहीं हुआ। सड़क से दो छोटे बच्चे गुजर रहे थे, जो बाल-बाल बच गए।
No comments:
Post a Comment