एसएसपी ने अहमद नगर के मकान में छापामार अवैध हथियारों की चलती फैक्टी पकड़ी
मौके से चार लोगों काे अवैध संग किया गिरफ्तार, उपचुनाव के लिए तैयार हो रहे थे हथियार
मेरठ। बीती थाना लिसाडी गेट के अहमद नगर में फोर्स के साथ जिले के कप्तान ने एक मकान के अंदर छापा मारा तो वहां अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री लंबे समय से चल रही थी। मौके से पुलिस ने चार लोगों केा गिरफ्तार किया है।हथियारों को उपचुनाव में सप्लाई के लिए तैयार किया जा रहा था। पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
पुलिस को पिछले काफी दिनों से इस फैक्ट्री के बारे में सूचनाएं मिल रही थी। इन्हीं सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने शनिवार देर रात इस मकान पर छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही वहां हड़कंप मच गया और वहां मौजूद काम कर रहे लोग भागने लगे। पुलिस ने यहां से चार लोगों को पकड़ कर हिरासत में लिया है। इन चारों से पूछताछ जारी है। पुलिस को आशंका है कि यहां बन रहे अवैध हथियार उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव में सप्लाई किए जाने थे। पुलिस इस त्योहारी सीजन में भी इन हथियारों के इस्तेमाल की आशंका जता रही है। पुलिस को यहां छापे के दौरान भारी संख्या में बने और अधबने बने हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस ने सभी हथियार अपने कब्जे में ले लिए हैं। बताया जाता है कि एक मुखबिर की पक्की सूचना पर पुलिस ने यहां शनिवार देर रात छापा मारा। पुलिस ने यहां से इन हथियारों के अलावा हथियार बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली मशीन और औजारों को भी अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जाता है कि जो फैक्ट्री पकड़ी गई है वो साजिद नामक व्यक्ति की है, जो ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। बताते चलें कि लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में इससे पूर्व भी कई बार पुलिस अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ कर चुकी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. विपिन टाडा भी लिसाड़ी गेट थाने पहुंचे और घटना के बारे में विस्तृत जानकारी मिली तथा आरोपियों से पूछताछ की।


No comments:
Post a Comment