हद हो गयी 

 वर्दीधारियों भी मनचलो की छेड़खानी से नहीं बच रही 

 डयूटी कर वापस ला रही हेड कांस्टेबिल के साथ छेड़छाड़ ,तीन को दबोचा 

मेरठ। पूरे यूपी में मिशन शक्ति 5 जोश फरोश से महिलाओं को सशक्तिकरण के लिए मनाया जा रहा है। इसके बाद भी महिलाओं की सुरक्षा करने वाली वर्दीधारी भी मनचलों की छेड़खानी से नहीं बच पा रही है। थाना लोहिया नगर में पीटीसी ट्रेनिंग सेंटर से डयूटी कर वापस लौट रही महिला हेड कांस्टेबल से छेड़छाड़ कर दी। बाइक सवार तीन लड?कों ने महिला हेड कांस्टेबल के साथ बदत्तमीजी कर दी। कांस्टेबल ने आरोपियों की हरकत का विरोध किया तो उन्होंने कांस्टेबल की स्कूटी गिरा दी। इसके बाद वीडियो भी बना लिया।पीड़ित महिला हेड कांस्टेबल ने रात ही लोहिया नगर थाने में युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने 3 युवकों को हिरासत में लिया है और मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।

 महिला हेड कांस्टेबल हापुड़ रोड स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर से लौट रही थी। तभी संतोष अस्पताल के पास लड़कों ने उससे छींटाकसी शुरू कर दी। इसके बाद छेड़खानी करने लगे। हेड कांस्टेबल से विरोध किया तो मनचलों ने धक्का मुक्की की कोशिश कर पीड़िता को स्कूटी से गिरा दिया। जमीन पर गिरी हेड कांस्टेबल का वीडियो बनाते देख वहां पर लोग आ गए और आरोपियों को पकड़ लिया।लोगों ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा लेकिन पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। जब महिला कांस्टेबल ने अफसरों से शिकायत की तो पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला पुलिसकर्मी ने अपने पति को फोन कर पूरा मामला भी बताया। हेड कांस्टेबल के पति नोएडा में तैनात हैं। कांस्टेबल इस समय मेरठ में रहकर ट्रेनिंग कर रही हैं।पुलिस आरोपियों को छोड़ने के बाद दोबारा गिरफ्तार करने उनके बाइक नंबर की मदद से पहुंची। आरोपियों के मोबाइल भी जांच के लिए जब्त किए हैं। आरोपी मुजफ्फरनगर के रहने वाले बताये गए हैं।

 एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि महिला कांस्टेबल की ओर से थाना लोहियानगर में एक तहरीर दी गई थी। जिसमें महिला कांस्टेबल ने लड़कों पर बदत्तमीजी करने का आरोप लगाया था। सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीन लड़कों को हिरासत में लिया गया है। जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts