भारतीय  वानस्पतिक संस्था का 47 वाॅ  वार्षिक सम्मेलन 16 से 18

सम्मेल में देश के चार सौ वनस्पतिक शास्त्री करेंगे शिरकत 

 मेरठ। चौ. चरण सिंह विवि द्वारा अखिल भारतीय वानस्पतिक संस्था का 47 वॉ वार्षिक सम्मेलन व अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी 16-18 अक्टूबर, 2024 को आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन व संगोष्ठी का विषय भी सुसंगत समीचीन व महत्वपूर्ण है। ‘‘जलवायु परिवर्तन के काल में वानस्पतिक जगत में जैविक जिज्ञासाएं तथा कार्यकारी वैविध्य’’। 
 विवि के कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन में देश के लगभग 400 वनस्पतिक शास्त्री भाग लेंगे। यह संस्था 1920 से कार्यरत है तथा इसका प्रथम सम्मेलन मेरठ विवि में 1978 में प्रो. वाई.एस.मूर्ति द्वारा कराया गया था। उन्हीं की 100वी. जयन्ती भी संस्था द्वारा 18 अक्टूबर को मनाई जायेगी।
सचिव-प्रो. सेशू लवानिया ने बताया  मुख्य अतिथि के रूप में डा. संजय कुमार, अध्यक्ष, कृषि वैज्ञानिक रिक्रूटमेंट बोर्ड, नई दिल्ली, का सानिध्य रहेगा।इस सम्मेलन में भारत के अतिरिक्त वैश्विक प्रतिनिधित्व के लिए प्रो. हैनो शैफर, जर्मनी से, डा. रोशन लाल यादव, नेपाल से, डा. एनगुयेन बाओ, वियतनाम से प्रतिभाग करेंगे।भारत के प्रसिद्ध वनस्पति शास्त्रियों को जो इस संस्था आजीवन सदस्य तथा महत्वपूर्ण योगदानकर्ताओं को विभिन्न मेडल/अवार्ड से पुरस्कृत किया जायेगा तथा प्रो. बीरबल साहनी मेडल अवार्ड, प्रो. पंचजन माहेश्वरी मेडल अवार्ड, प्रो. वी.पुरी मेडल अवार्ड, प्रो. वाई.एस.मूर्ति मेडल अवार्ड, प्रो. उमाकांत सिन्हा स्मृति व्याख्यान, प्रो. जी. पाणिग्रही स्मृति व्याख्यान, प्रो. वाई. एस. मूर्ति स्मृति व्याख्यान, प्रो. सी.एम. गोविल स्मृति व्याख्यान।
50 वर्ष तक की महिला वैज्ञानिकों के प्रोत्साहन हेतु वुमन साइंटिस्ट अवार्ड, 50 वर्ष तक की महिला वनस्पति वैज्ञानिकों को शोध पत्र प्रतिस्पर्धा के आधार पर भी चयनित कर अवार्ड से पुरस्कृत किया जायेगा। 30 वर्ष से कम युवा वनस्पति शास्त्रियों को अलग-अलग सेक्शन में मौखिक व पोस्टर प्रस्तुति प्रतिस्पर्धा, 35 वर्ष के युवा वनस्पति शास्त्रियों को पोस्टर सेक्शन में बेस्ट पोस्टर अवार्ड आदि सभी के मुख्य आकर्षण होंगें।संस्था के इस वर्ष के चयनित अध्यक्ष-प्रो. उमेश चन्द्र लवानिया, सचिव-प्रो. सेशू लवानिया तथा अन्य सभी पदाधिकारी भी विभिन्न अकादमिक गतिविधियों के लिए उपस्थित रहेंगें।इस सम्मेलन व संगोष्ठी को भारत सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग, सी.ए.आई.आर.एन.एस.ई.आर.बी0,भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण, पी.एम उषा आदि द्वारा प्रायोजित किया गया है।प्रो. जितेन्द्र सिंह,विभागाध्यक्ष-सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग, इस सम्मेलन के आयोजन सचिव है।डा अश्वनी शर्मा,डा. दिनेश पंवार, मितेन्द्र गुप्ता,डा. नितिन गर्ग, डा. लक्ष्मण नागर आदि उपस्थित रहे।
 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts