मेक्टा के चुनाव में  हेमंत कुमार पांडे बने अध्यक्ष महामंत्री बने आनंद वीर सिंह

मेरठ। मंगलवार को मेक्टा चुनाव परिणाम घोषित हो गया। हेंमत कुमार पांडै अध्यक्ष व आंनद वीर सिंह महामंत्री बने है। मेरठ कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ ओपी अग्रवाल, सचिव श्री विवेक कुमार गर्ग एवं प्राचार्य डा युद्धवीर सिंह ने चुनावी प्रक्रिया के सफलतापूर्वक संचालन के लिए सभी को बधाई दी है।
        मेरठ कॉलेज में मेरठ कॉलेज टीचर एसोसिएशन यानी मेक्टा का चुनाव आज 3 सितंबर 2024 के दिन होना तय हुआ था। दोपहर 12:00 बजे से शाम तक मतदान की कार्रवाई चली जिसमें मेरठ कॉलेज के सभी प्रोफेसर लोगों ने हिस्सा लिया। नामांकन वाले दिन ही यह तय हो गया था कि मेरठ कॉलेज के टीचर एसोसिएशन के महामंत्री का पद डॉक्टर आनंदवीर सिंह सिद्धू को प्राप्त हो जाएगा क्योंकि उनके विरुद्ध किसी ने नामांकन ही दाखिल नहीं किया था। इसी प्रकार मैक्टा के उपाध्यक्ष पद पर प्रोफेसर प्रगति रस्तोगी ही एकमात्र उम्मीदवार थी। अतः उनका चुनाव जीतना भी निर्विरोध तय हो गया था। मेक्टा के अध्यक्ष पद पर रक्षा अध्ययन विभाग के डॉक्टर हेमंत कुमार पांडे एवं बॉटनी विभाग की डॉ सीमा रानी मलिक प्रत्याशी थे। इसी प्रकार संयुक्त महामंत्री के पद पर गणित विभाग के डॉक्टर दिग्विजय सिंह एवं बॉटनी विभाग के डॉक्टर श्याम सिंह प्रत्याशी थे।  जिसमें दिग्विजय सिंह सफल रहे। चुनाव लड़ने वाले इन चारों प्रत्याशियों ने भरपूर चुनाव प्रचार किया और सभी समीकरणों का इस्तेमाल करके अपनी जीत सुनिश्चित करना तय किया। इस चुनाव के मुख्य अधिकारी डा अशोक कुमार अग्रवाल कॉमर्स विभाग के अध्यक्ष रहे। चुनावी प्रक्रिया को संपन्न कराने में उनके दो सह चुनाव अधिकारी डॉक्टर अशोक शर्मा एवं गणित विभाग के प्रोफेसर भूपेंद्र सिंह थे। 5:00 से मतगणना प्रारंभ हुई और मतगणना के बाद मैक्टा के इस प्रतिष्ठित चुनाव में अध्यक्ष पद पर डॉ हेमंत कुमार पांडे को विजय घोषित किया गया।  बाकी उपाध्यक्ष एवं महामंत्री के पद पर एक-एक ही उम्मीदवार ने नामांकन किया था अतः यह दोनों पद निर्विरोध निर्वाचित हो गए। मैक्टा के महामंत्री के रूप में डॉक्टर आनंदवीर सिंह सिद्धू और उपाध्यक्ष के रूप में प्रोफेसर प्रगति रस्तोगी निर्विरोध विजय घोषित की गई। मेरठ कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ ओपी अग्रवाल, सचिव श्री विवेक कुमार गर्ग एवं प्राचार्य डा युद्धवीर सिंह ने चुनावी प्रक्रिया के सफलतापूर्वक संचालन के लिए सभी को बधाई दी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts