शास्त्रीनगर में सरेआम फायरिंग मामले में 22 पर मुकदमा दर्ज 

भाई, बहन, मां सहित 7 नामजद और 15 अज्ञात पर केस दर्ज

मेरठ। थाना  नौचंदी  क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर 1 में पुलिस चौकी के पास प्रापर्टी के विवाद के चलते सरेआम फायरिंग की गई। घर के बाहर और घर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट, फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पूरे मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर 22 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। इसमें 7 नामजद व 15 अज्ञात हैं। घटना शनिवार की है। जब दो भाइयों के झगड़े में पूरी कालोनी की जान पर बन आई।

पुलिस ने जानलेवा हमला और धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश सीओ सिविल लाइन को दिए हैं।नौचंदी के शास्त्रीनगर सेक्टर- एक निवासी सतेंद्र व शैलेंद्र दो भाइयों के बीच प्रापर्टी का डिस्प्यूट है। शनिवार दोपहर शैलेंद्र अपनी बहन सीमा, शैलेश, मां फूलवती, रितू, जनक राज गर्ग और अक्षय समेत करीब 15 अज्ञात लोगों के साथ सतेंद्र के मकान पर पहुंचा था। जहां पर सतेंद्र के मकान में घुसकर उसने कार में तोड़फोड़ की और गमले तोड़ दिए थे। सरेआम 11 राउंड फायरिंग भी हुई। सतेंद्र को गोली लगी उनके बेटे विवेक, नकुल को ईंट लगी सभी घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे।

इस पूरे मामले में एक पूर्व पार्षद के रिश्तेदार का नाम भी सामने आ रहा है। एफआईआर में उसका नाम नहीं खोला गया है। फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी वही है। जो वीडियो में दिख रहा है। पुलिस वीडियो के आधार पर उन लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाला उक्त व्यक्ति मकानों को खाली कराने, कब्जाने का काम करता है। इस मकान को खाली कराने के लिए उसे शैलेंद्र उसके परिवार ने हायर किया है।एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सतेंद्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts