हॉकी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए पेरिस नहीं जा पाएंगे पंजाब के सीएम
विदेश मंत्रालय ने मान की मंजूरी को किया इंकार , आज थी फ्लाइट
अमृतसर,एजेंसी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पेरिस जाने की अनुमति नहीं मिली। रवानगी से ठीक एक दिन पहले विदेश मंत्रालय ने मान के पेरिस जाने के लिए मंजूरी देने से इनकार कर दिया। सीएम मान को ओलंपिक में भाग लेने वाली हॉकी टीम के जोश को बढ़ाने के लिए पेरिस जाना था।
केंद्र सरकार ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पेरिस जाने की अनुमति नहीं दी। सीएम मान आज पेरिस के लिए उड़ान भरने वाले थे लेकिन केंद्र की तरफ से उन्हें इसकी मंजूरी नहीं दी गई। विदेश मंत्रालय ने मान के पेरिस जाने के लिए मंजूरी देने से इनकार कर दिया।सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा कारणों से अनुमति देने से मना किया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय को शुक्रवार देर शाम यात्रा की अनुमति नहीं मिलने की सूचना मिली। सीएम मान को ओलंपिक में भाग लेने वाली हॉकी टीम के जोश को बढ़ाने के लिए पेरिस जाना था।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 52 साल बाद ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हरा कर ऐतिहासिक जीत हासिल की। 1972 के बाद पहली बार ओलंपिक खेलों में भारत ने हॉकी ने ऑस्ट्रेलिया को हराया। इसके साथ ही भारतीय हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है।
No comments:
Post a Comment