ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर ने बाबा साहब की प्रतिमा को स्वच्छ कर किया माल्यार्पण

 हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत अपने आवास पर फहराया तिरंगा 

तिरंगा फहराकर गौरवान्वित पल के बने साक्षी- सोमेन्द्र तोमर

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवाहन पर हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर ने अपने शास्त्रीनगर, मेरठ स्थित आवास पर तिरंगा फहराया।

 तदोपरान्त इस अभियान के निमित्त महापुरूषों की प्रतिमाओं पर स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत कुटी चौराहा,  पर शास्त्रीनगर मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय संविधान के निर्माता, महान समाज सुधारक भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर  की प्रतिमा को स्वच्छ करके माल्यार्पण किया। इस दौरान पर राज्य महिला आयोग सदस्या राखी त्यागी, महानगर उपाध्यक्ष डा. वकुल रस्तोगी, महानगर उपाध्यक्षा सीमा श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष ललित मोरल, पार्षद सुमित मिश्रा, पार्षद सतपाल मास्टर, , जिला पंचायत सदस्य पति विपिन भड़ाना, तपन गोयल, मनीष जैन, नीरज शर्मा आदि मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts