मायावती फिर चुनी जा सकती है राष्ट्रीय अध्यक्ष 

 बीएसपी  राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक अब से कुछ घंटे में शुरू ,लखनऊ पहुंचे पदाधिकारी 

लखनऊ,एजेंसी। आज लखनऊ में आयोजित होने वाली बसपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बसपा सुप्रीमाे मायावती के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के आसार नजर आ रहे है। मायावती वर्ष 2003 से लगातार अध्यक्ष चुनती आ रही है। प्रदेश में दस विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव की तैयारी 

  मायावती 18 सितंबर 2003 से लगातार चुनी जा रही है। वहीं राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में महाराष्ट्र, हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के साथ ही यूपी में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तैयारी पर भी मंथन होगा।पार्टी सूत्रों के अनुसार. राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद इस बैठक के बाद चुनाव प्रचार अभियान शुरू करेंगे। पार्टी उत्तर प्रदेश में 6 सीटों पर बतौर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी प्रत्याशियों के नाम तय कर चुकी है। इन सीटों पर चल रही तैयारी के साथ बची सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा होगी। बसपा ने हरियाणा में इन्हीं लोगों के साथ गठबंधन किया है। वहीं महाराष्ट्र में भी किसी स्थानीय पार्टी से गठबंधन की संभावनाओं पर बैठक में चर्चा होगी। पाटी से जुड़े नेता लखनऊ में डेरा डाल चुके है। अन्य बची चार सीटों पर प्रत्याशियों को उतारने की घोषणा भी की जा सकती  है। 



No comments:

Post a Comment

Popular Posts