हज सेवक होंगे अब स्टेट हज इंस्पेक्टर 

मेरठ।  हज यात्रियों की देखभाल के लिए भारत से सऊदी अरब जाने वाले हज सेवक अब स्टेट हज इंस्पेक्टर कहलाएंगे। यह फैसला हज कमेटी के पदाधिकारियों ने लिया है। उत्तर प्रदेश राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके मोहसिन रजा के अनुसार हज यात्रा के लिए इस बार व्यापक  बंदोबस्त किए गए हैं ताकि किसी  भी हज यात्री को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो। इसी के तहत हाजियों की खिदमत के लिए जाने वाले खादिमुल हुज्जाज (हज सेवक) को अब स्टेट हज इंस्पेक्टर का दर्जा दिया गया है। इसके अलावा हिंदुस्तान से जाने वाले हज यात्री राज्यवार और राज्यों से जाने वाले हज यात्री जिले वार रहेंगे। इसके अलावा हज यात्रा 2025 के लिए हज कमेटी की बैठक में कई और निर्णय भी लिए गए। बैठक में हज यात्रियों को एयरपोर्ट से लेकर हवाई जहाज और फिर  सऊदी अरब के बीच किसी भी परेशानी से बचने के लिए व्यापक ब्लूप्रिंट तैयार किया गया। हज यात्रा से पूर्व सभी हज यात्रियों को हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से पूरी ट्रेनिंग दी जाएगी। हज कमेटी के अनुसार हज यात्रियों को हज कमेटी की तरफ से 11 सौ रियाल की जगह 21 सौ रियाल दिए जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts