अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर अभियान से जुड़े- सोमेंद्र तोमर

मेरठ। हर घर तिरंगा अभियान के निमित्त उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेंद्र तोमर के शास्त्रीनगर तेजगढ़ी स्थित कैंप कार्यालय पर मेरठ महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज की अध्यक्षता में मेरठ दक्षिण विधानसभा के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन हुआ।

 बैठक का शुभारंभ भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने व्रत लेकर आगामी कार्ययोजना बनाई। राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि हम सबको इस अभियान से जुड़कर अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर अभियान को सफल बनाना है।  इस दौरान भाजयुमो अध्यक्ष अंकुर कुशवाहा, रैली संयोजक राजेश निगम, प्रदेश मंत्री पिछड़ा मोर्चा मुनीश योगी, विधानसभा संयोजक राहुल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष क्रमश: ललित मोरल, रामकुमार चौबे, मनीष प्रजापति, हरि ओम अग्रवाल, अमीश कोरी, सचिन त्यागी आदि मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts