कैंट में निकाली गयी तिरंगा यात्रा 

मेरठ। मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस की जयन्ती के पावन अवसर पर मेरठ कैंट विधायक  अमित अग्रवाल के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आगामी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में  हनुमान चौक बॉम्बे बाज़ार से बाइक रैली के माध्यम से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई । 

तिरंगा यात्रा में मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल के साथ क्षेत्रीय युवा मोर्चा अध्यक्ष  सुखविंद्र सोम , क्षेत्रीय उपाध्यक्ष  मनोज पोसवाल , महानगर अध्यक्ष  सुरेश जैन ऋतुराज , महापौर हरीकान्त अहलूवालिया, एमएलसी  धर्मेन्द्र भारद्वाज , महानगर महामंत्री महेश बाली, महानगर उपाध्यक्ष विवेक रस्तोगी,युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकुर कुशवाह, पार्टी पदाधिकारीगण, मण्डल अध्यक्ष, मोर्चा के अध्यक्ष, पार्षदगण सहित हज़ारों की संख्या में कार्यकर्ता उत्साह के साथ शामिल हुए।  यात्रा हनुमान चौक बॉम्बे बाज़ार से शुरू होकर शिव चौक से आबूलेन से बेगमपुल से पी.एल शर्मा रोड होते हुए कचहरी पुल पर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जी की मूर्ति पर समाप्त हुई ।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts