शहर में स्वतंत्रता दिवस से पूर्व शहर में निकाली गयी तिरंगा बाइक रैली 

 दिल्ली रोड़ से चली बाइक रैली शंकर आश्रम पर समाप्त 

मेरठ।जनपद में रविवार को  भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। रैली  मेट्रो प्लाजा से लेकर अंबेडकर चौराहे तक निकली रैली में हजारों की संख्या में युवाओं ने भाग लिया। बाइकों पर तिरंगा झंडा लगाकर भारत माता के नारे बोलते हुए युवा बाइकों पर निकली। रैली मेट्रो प्लाजा से शुरू होकर रेलवे रोड चौराहा, घंटाघर, छतरी वाला पीर, खैरनगर चौराहा, ईव्ज चौराहा, शंकरआश्रम से होते हुए अंबेडकर चौराहा पहुंची। जहां रैली का समापन किया गया।

भाजपा नेता और शहर सीट पर विधानसभा प्रत्याशी कमलदत्त शर्मा की तरफ से इस रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ मेयर हरिकांत अहलूवालिया, मेरठ सांसद अरुण गोविल, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, दक्षिण विधायक और ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, भाजपा महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने किया।

कमलदत्त शर्मा ने बताया कि हर साल 15 अगस्त से पहले के रविवार को हम ये बाइक रैली निकालते हैं। हमारी रैली का उददेश्य हर घर पर तिरंगा लगाने की है। साल में दो बार हम लोग ये बाइक तिरंगा रैली निकालते हैं। आयोजन जनता के हाथ में है हर साल यह रैली आयोजित हो रही है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रवाद को बढ़ावा दिया है हम उन्हीं के शब्दों का अनुसरण कर रहे हैं। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार बंद करे

कमलदत्त ने कहा कि बांग्लादेश में जो हिंदुओं को यातनाएं दी जा रही हैं वो बंद की जाएं। कहा कि 115 करोड़ हिंदू अगर उठ गए तो बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार करने वालों का क्या हाल होगा वो समझ जाएं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts