प्रयागराज में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़
युगांडा की 13 महिलाओं सहित 20 व्यक्ति गिरफ्तार
प्रयागराज,एजेंसी। जिले के सिविल लाइंस थाना और महिला पुलिस थाना की संयुक्त टीम ने सिविल लाइंस बस अड्डे के पास पी-स्क्वायर मॉल में कथित तौर पर ‘स्पा सेंटर' की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ कर 13 महिलाओं समेत 20 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। लंबे समय से यहा पर अनैतिक देह व्यापार चल रहा था।
डीसीपी (नगर) दीपक भूकर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि देर रात मुखबिर की सूचना पर मौके पर दबिश दी गई तो जंक्शन स्पा सेन्टर, न्यू ग्रीन स्पा सेन्टर, पैराडाइज स्पा सेन्टर, वेव्स स्पा सेन्टर समेत विभिन्न ‘स्पा सेंटर' में अनैतिक गतिविधियां संचालित होती पाई गयीं। उन्होंने बताया कि दबिश के दौरान कुछ महिलाएं और पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पाये गए जिनमें युगांडा मूल की एक विदेशी महिला भी अनैतिक कृत्यों में संलिप्त पाई गई। मौके पर 13 महिलाओं और 7 पुरुषों को गिरफ्तार किया गया।
13 महिलाओं सहित 20 व्यक्ति गिरफ्तार
भूकर ने बताया कि इस मामले में सिविल लाइंस थाना में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5, 6 और 7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मौके से 20 मोबाइल फोन, यौन शक्ति वर्धक दवाइयां और 8400 रुपये नकद बरामद किये गये। उन्होंने बताया कि विदेशी मूल की महिला के पासपोर्ट और वीजा के विवरण पुलिस प्राप्त कर रही है।
No comments:
Post a Comment