भ्रष्टाचार के कारण ही युवा प्रतिभाओं का पलायन- पूर्व न्यायमूर्ति
अटल सभागार में एंटी करप्शन मूंवमेंट ने देश के 73 विभूतियों को राष्ट्रीय गौरव सम्मान से किया सम्मानित
मेरठ, ।एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के द्वारा चलाए जा रहे भ्रष्टाचार मुक्त भारत निर्माण अभियान के तहत आज चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल भवन में राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया।आयोजन का मुख्य उद्देश्य ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ, समाजसेवी और राष्ट्रभक्ति से उत्प्रोत प्रतिभाओं को प्रेरित करना तथा अन्य युवाओं को भ्रष्टाचार मुक्त भारत निर्माण की ओर जागरूक करना है। जिसमे देश की 73 विभूतियों को राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मॉ सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्जवित कर किया गया। अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि हाई कोर्ट इलाहाबाद के पूर्व न्यायमूर्ति राजेश चंद्रा ने कहा देश में व्याप्त भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के कारण हमारे युवा देश से पलायन कर रहे हैं। यदि इस पलायन को नहीं रोका गया तो देश में युवा शक्ति और युवा प्रतिभा की कमी हो जाएगी जो राष्ट्रीय सुरक्षा, राष्ट्र के विकास और राष्ट्र की उन्नति में बाधक होगी। उन्होंने कहा कि मैं हिंदुस्तान की समस्त अवाम का आवाहन करता हूं की देश के विकास के लिए, मजबूत राष्ट्र के लिए थोड़े से लालच में ना पड़े और स्वच्छ स्वस्थ तथा भ्रष्टाचार मुक्त भारत निर्माण के लिए एकजुट होकर संघर्ष करें।
डॉ आर के भटनागर ने कहा कि अपनी- अपनी संतानों को राष्ट्रीयता से उत्प्रोत करें। पाश्चात्य संस्कृति और सभ्यता को बहिष्कार करें, देश के गौरव को याद रखने के लिए हिंदुस्तान की संस्कृति और सभ्यता तथा देश की वीरांगनाओं और देश पर मर मिटने वाले शहीदों की कहानी अपने बच्चों को सुनाए।
एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ ओमकार गुप्ता ने बताया कि हम अपने निर्भीक, निडर, जांबाज़ और राष्ट्र प्रेमी कार्यकर्ताओं की बदौलत वर्ष 2016 से लगातार पूरे देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ और नारी सशक्तिकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा महंती ,ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ प्रतिभाओं को सम्मानित करने का कार्य लगातार करते आ रहे हैं। इन आयोजनों पर जो भी खर्च होता है उसको हमारे कार्यकर्ता आपस में बांट लेते हैं और संस्था की मूल भावनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
हिंदुस्तान के विभिन्न राज्यों से आईं 73 विभूतियो को राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड से विभूषित करते हुए अलंकृत करने के बाद उन्हें स्वच्छ-स्वस्थ तथा भ्रष्टाचार मुक्त भारत निर्माण की परिकल्पना को साकार करने के लिए शपथ दिलाई गई। एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के जांबाज, निर्भीक और उत्साही युवकों ने भविष्य में अपने ऊपर आने वाली किसी भी बाधा, परेशानी अथवा कष्ठों की प्रवाह ना करते भ्रष्टाचार मुक्त भारत निर्माण के आंदोलन को लगातार आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणपाल सिंह ने बताया एंटी करप्शन मूवमेंट भारत हिंदुस्तान के 28 राज्यों में भारतीय युवाओं को स्वच्छ स्वस्थ तथा भ्रष्टाचार मुक्त भारत निर्माण की ओर जागरुक कर रहा है। उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नजम जिया सिद्दीकी ने बताया कि हम प्रतिवर्ष सैकड़ो गरीब बच्चों को ऊनी जर्सी, ब्लेजर्स और यूनिफॉर्म आदि निशुल्क वितरित करते हैं।
इन्हे मिला सम्मान
इलाहाबाद के पूर्व न्यायमूर्ति राजेश चंद्र, आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के पूर्व मंडल आयुक्त आर के भटनागर, मेरठ विकास प्राधिकरण के ओएसडी रणजीत सिंह, मथुरा वृंदावन नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी, डॉ सरोजनी अग्रवाल, सुप्रीम कोर्ट की प्रसिद्ध अधिवक्ता सुबुही खान, गृह मंत्रालय दिल्ली में डीओपीटी विभाग के एएसओ प्रतीश गर्ग, डॉ बीर पाल सिंह, डॉ बी एस यादव, यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ असित खन्ना, डॉ लव बंसल न्यूरोलॉजिस्ट ,लोकसत्स से संजय वर्मा , ईटीवी भारत से श्रीपाल तेवतिया, टीवी 18 से विशाल भटनागर समेत 73 विभूतियों को राष्ट्रीय गौरव अवार्ड से सम्मानित कर सका।
No comments:
Post a Comment