यूपी में बाढ़ का कहर,लखनऊ-दिल्ली हाईवे दूसरे दिन भी बंद,पानी से शाहजहांपुर डूबा

लखनऊ,एजेंसी। पहाड़ों में हो रही बारिश से नेपाल-यूपी बॉर्डर के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। सबसे ज्यादा यूपी के शाहजहांपुर में है। यहां लोगों ने पलायन करना शुरू कर दिया है।

शाजहांपुर में गर्रा और खनौत नदियों में आई बाढ़ से शाजहांपुर की कई कॉलोनियों में लोगों के घरों में पानी भर गया है। लोग दूसरी मंजिल पर फंसे हुए हैं। वहीं लखनऊ दिल्ली हाईवे पर कई जगह काफी पानी आ जाने से दोपहिया वाहनों को रोक दिया है। हालांकि प्रशासन का दावा है कि लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है।

लोगों का कहना है कि प्रशासन ने समय से पहले सूचना नहीं दी। हाईवे पर कई जगह पुलिस तैनात की गई है। बाढ़ के कारण दूसरी मंजिल पर फंसे लोगों को भी राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। जिले की कई तहसीलों में भी बाढ़ की स्थिति भयावह बनी हुई है। लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा अन्य कई जिलों में भी बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हैं।

सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि हाईवे पर पानी आने पर हल्के वाहनों को रोजा और तिलहर में रोका गया। बड़े वाहनों को रोक-रोककर गुजारा गया। तिलहर और रोजा में रूट डायवर्ट किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts