शामली पुलिस की हिरासत से फरार हुए तीनों बाल कैदी बरामद 

 पुलिस ने दो को हरिद्वार व एक को दिल्ली से बरामद किया 

मेरठ। शामली पुलिस की कस्टडी से मेरठ की जेल चुंगी से फरार हुए तीनों  बाल कैदियों को देर रात पुलिस ने बरामद कर लिया है। जिसमें से एक को दिल्ली व दो अन्य को हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। तीनों को लोकेशन ट्रेस व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बरामद कर सकी। तीनों के बरामद होने से शामली पुलिस ने राहत की सांस ली है। 

शुक्रवार को   शामली पुलिसतीनों किशोर कैदियों को शामली पुलिस मेरठ बाल सुधार गृह में दाखिल कराने ला रही थी। तभी तीनों कैदी पुलिस को चकमा देकर जेल चुंगी से फरार हो गए थे। पुलिस के अनुसार एक आरोपी ने फरार होने के बाद किसी ईरिक्शा चालक के फोन से परिजनों को कॉल की थी। लोकेशन ट्रेस कर पुलिस दिल्ली पहुंची और किशोर को दबोच लिया। मेरठ रेलवे स्टेशन के आसपास के सीसीटीवी फुटेज में किशोर दिख रहे थे इसके आधार पर पुलिस उन तक पहुंची। पुलिस ने किशोरों को खोजने के लिए लोनी, मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली में सर्च ऑपरेशन चलाया। इसके बाद पुलिस उन तक पहुंची।

4 घंटे तक घटना को  पुलिसकर्मी ने छिपाए रखा 

इस पूरे मामले में शामली कोतवाली के दरोगा बाबूराम ने मेरठ सिविल लाइंस थाने में तीनों पुलिसकर्मियों पर लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया। आरोपित पुलिसकर्मी 4 घंटे तक अफसरों से घटना छिपाए रहे। अफसरों को इसकी सूचना नहीं दी खुद ही तलाश में लगे रहे। शामली कोतवाली के हेड कांस्टेबल ज्ञानेंद्र, कांस्टेबल अर्जुन को शामली एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। होमगार्ड सुनील पर एक्शन के लिए जिला कमांडेंट को रिपोर्ट भेजी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts