लूट हत्या डकैती के दो बदमाशों को  हथियारों के साथ दबोचा

मेरठ। टीपी नगर पुलिस ने लूट हत्या डकैती जैसे गंभीर अपराध करने वाले दो बदमाशों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से दो तमंचे और कारतूस बरामद किये हैं। इनमें से एक बदमाश कुछ दिनों पहले ही जेल से छूटकर आया था। वह किसी वारदात की फिराक में था। इससे पहले पुलिस ने उसे धर दबोचा।
टीपी नगर पुलिस को मुखबिर की ओर से सूचना मिली कि रामलीला मैदान के पास  दो बदमाश कोई अपराधिक घटना की फिराक में हैं। पुलिस ने उक्तY स्थान पर घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान उनके पास से 315 बोर के दो तमंचा और कारतूस के बरामद किये हैं। पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपने नाम रोहन निवासी शिवपुरम, टीपी नगर, विकास शर्मा उर्फ गौरव शर्मा निवासी एल ब्लॉक शास्त्री नगर बताया। थाना टीपी नगर प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि रोहन पर चोरी अपहरण हत्या जैसी गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज है। वह हत्या के आरोप में हाल ही में जेल से जमानत पर छूटकर आया था। उसने टीपी नगर क्षेत्र में एक वर्ष पूर्व एक व्यक्तिY का अपहरण कर हत्या की थी। जिसमे वह जेल गया था। उधर विकास शर्मा पर डकैती जैसी घटना के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts