बेटे को जेल से छुड़ाने के लिए महिला ने किया मासूम बच्ची का किडनैप
दुष्कर्म के आरोप मेें अपने बेटे को छूडाने के लिए दिया घटना को अंजाम
गाजियाबाद। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक महिला ने जेल में सजा काट रहे अपने बेटे को छुड़वाने के लिए ऐसा कारनामा किया, जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया। वह एक मौलवी से मिलने पहुंची। मौलनी ने पूरी बात सुनी। कहा- अगर तुम्हें अपने बेटे को जेल से बाहर निकलवाना है तो उसके लिए किसी बच्ची से सजदा (दुआ) करवाना होगा। अगर बच्ची दुआ कर देगी तो तुम्हारा बेटा जेल से रिहा हो जाएगा। पुलिस ने महिला काे गिरफ्तार कर लिया है।
मामला इंदिरापुरम के कनावनी क्षेत्र का है.।यहां बिहार का रहने वाला रिंकू अपने पूरे परिवार के साथ रहता है। 6 महीने पहले ही उसकी बीवी ने एक बच्ची को जन्म दिया था। सोमवार को बच्ची अपने बिस्तर पर थी। दंपति यहां वहां काम करने में व्यस्त था। थोड़ी देर बाद वो घर के अंदर आए तो पाया कि बच्ची घर में नहीं है। पति-पत्नी परेशान हो उठे। बेटी को आस-पड़ोस में ढूंढने लगे। तभी किसी ने बताया कि उन्ही की एक जानकार इदन खातून को उन लोगों ने उनके घर आते देखा था।परिजनों ने इस बारे में नजदीकी थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने तुरंत बच्ची की तलाश शुरू की। उन्हें जल्द ही सफलता भी मिल गई। मासूम बच्ची उसी इदन खातून नामक महिला के घर से बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी महिला से जब अपहरण का कारण पूछा तो उसने पूरी बात बताई. बोली- एक मौलवी के कहने पर ही उसने बच्ची का अपहरण किया था। वो उसके साथ कुछ गलत नहीं करना चाहती थी। बस सजदा करवाकर वापस उसे घर छोड़ने वाली थी। बताया कि बेटे को जेल से छुड़वाने के लिए ही उसने ये सब किया।उसने बताया कि उसका बेटे को दुष्कर्म के मामले में थाना इंदिरापुरम पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह जेल में बंद है। उसे एक मौलवी ने बताया था कि छोटी बच्ची से वह यदि दुआ (सजदा) करा देगी तो बेटा छूट जाएगा। पुलिस अब उस मौलवी की भी तलाश कर रही है, जिसने महिला को ऐसा करने की सलाह दी थी।
No comments:
Post a Comment