जिला कार्यकारिणी के गठन  में डा. इंद्रेश अधाना बने जिला अध्यक्ष 

मेरठ ।  शनिवार को  कनोहर लाल इन्टर कॉलेज साकेत मे जनपद  के प्रधानाचार्यो की एक बैठक सम्पन्न हुई जिसमे सर्वसम्मति से डॉ इंद्रेश अधाना  प्रधानाचार्य जय किसान इन्टर कॉलेज पूठी को जिलाध्यक्ष एवं डॉ प्रवीण कुमार शर्मा प्रधानाचार्य  श्रीराम इन्टर कॉलेज दौराला  को जिला महामंत्री चुना गया । 
वही सर्वसम्मति से महिला विंग की जिलाध्यक्ष डॉ मंजु सिंह प्रधानाचार्या किसान इन्टर कॉलेज कंकरखेड़ा  एवं डॉ दीप्ति राघव प्रधानाचार्या दिगम्बर जैन गर्ल्स इन्टर कॉलेज को जिलामंत्री चुना गया। डॉ इंद्रेश आधाना एवं डॉ प्रवीण कुमार शर्मा को जिला कार्यकारिणी के गठन के लिए अधिकृत किया गया। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेशीय महामंत्री डॉ सुखपाल सिंह तोमर ने अपने सम्बोधन मे प्रधानाचार्यो को आस्वस्त किया कि प्रधानाचार्यो की समस्याओ एवं मान सम्मान की लड़ाई को मजबूती के साथ जिला स्तर से प्रदेश स्तर तक लड़ा जायेगा। कार्यवाहक प्रधानाचार्यो को नियमित कराने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। डॉ राजेश त्यागी,  मनोज शर्मा,डॉ महिपाल शर्मा,डॉ बिशनपाल सिंह,डॉ देवेन्द्र कुमार, महेंद्र सिंह  एवं राजेश भुल्लर ने प्रधानाचार्यो से एकजुट रहने का आह्वान किया। बैठक मे डॉ पी के शर्मा,डॉ रोहताश कुमार,डॉ विवेक शुक्ला,डॉ राजेश मोहन शर्मा,डॉ रामपाल सिंह,डॉ उपासना वर्मा,डॉ तनु पूरी, जितेंद्र शर्मा,डॉ आशा,प्राची सिंह,अनिल कुमार त्रिपाठी,उमेश कुमार शर्मा,शिव प्रताप सिंह,आदित्य कुमार आदि प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।  

No comments:

Post a Comment

Popular Posts