29 जुलाई को दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस 

मेरठ। आगामी  29 जुलाई 2024 को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में दिल्ली जंतर मंतर पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ता महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने, बढ़ती महंगाई एवं महिला सुरक्षा की घटनाओं में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।
  जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष किरण बाला ने कांग्रेस कार्यालय बुढ़ाना गेट पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह घोषणा की।उन्होंने कहा कि पूरे देश सहित उत्तर प्रदेश में महिला उत्पीड़न की लगातार घटनाएं बढ़ रही हैं लेकिन सरकार मौन साधे हुए हैं।  उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार को पुराने जनसंख्या आंकड़ों पर महिला आरक्षण लागू करना चाहिए।  उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई ने  महिलाओं का घर का बजट बिगाड़ दिया है जिसके कारण परिवारों को आर्थिक परेशानियां उठानी पड़ रही है।  उन्होंने कहा कि इन्हीं सब मांगों को लेकर मेरठ से महिला कांग्रेस की बहुत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता 29 जुलाई को जंतर मंतर दिल्ली जायेगी।  पत्रकार वार्ता में प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस सुशीला कोहली, प्रदेश सचिव सुनीता मंडल, निशा, प्रीति, रेखा, व कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन अंबेडकर, रोहतास भैया, सलीम पठान, नेइम राणा,सुरेंद्र फौजी,नसीम पठान,  विनोद सोनकर, अंसार अहमद आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts