कलेक्ट्रेट में 26 कर्मचारियों के पटल बदले
जिला मुख्यालय से तहसील भेजे गए कर्मचारी
मेरठ। डीएम दीपक मीणा ने कई कर्मचारियों के पटल बदल दिए। सालों से एक ही पटल पर जमे बाबूओं को डीएम ने हटाकर तबादला किया है। कुछ को जिला मुखयालय से हटाकर तहसीलों में भेज दिया है। लगभग 26 कर्मचारियों का पटल परिवर्तन किया गया है।
पिछले दिनों डीएम ने लेखाधिकारियों को तीन-तीन ब्लॉक बांटे थे। 12 ब्लॉकों की जिम्मेदारी 4 लेखाधिकारियों को दी गई थी।सरधना तहसील में डब्लूबीएन अनिल मौर्य को आबकारी लिपिक कलेक्ट्रेट बनाया गया है। सीआरए आसिम सब्बीर को डब्लयूबीएन सदर तहसील बनाया है। राकेश कुमार को जनसूचना लिपिक से आरआरके मवाना, शकील अहमद को सदर तहसील से सीआरए कलेक्ट्रेट, पुष्पा देवी को एडब्लूबीएन से वीडर आरआरके और अतिरिक्त प्रभार जनसूचना लिपिक दिया है। रवि पंकज प्रशासनिक अधिकारी तहसील मेरठ बने हैं। वसी हैदर स्टेनो एसडीएम सदर बनाए गए। बलवंत सिटी मजिस्ट्रेट के स्टेनो बने।
No comments:
Post a Comment