दस दिवसीय एनसीसी कैंप का समापन 

 कैंप के दौरान छात्राओं ने सीखा हथियार चलाना 

 मेरठ।  22 यू.पी. गर्ल्स  वाहिनी एनसीसी द्वारा कर्नल महेश कुमार चौहान के निर्देशन में दस दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर सी. ए.टी. सी. - 251 का सफल आयोजन 5 जून से 14 जून तक गंगोह सहारनपुर में किया गया। कैंप के माध्यम से एनसीसी कैडेट्स को कैंप में रेजिमेंटल जीवन कैसे जिया जाता है यह अनुभव करने का अवसर मिलता है।

  इस दौरान कैडेट्स को छोटे हथियारों को चलाना सिखाने के साथ-साथ बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण दिया गया।  सी. ए. टी. सी.- 251 शिविर में रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, मेरठ की कुल 88 कैडेट्स शामिल हुई। इस शिविर में कैडेट्स को व्यावहारिक  प्रशिक्षण के दौरान हथियार प्रशिक्षण - राइफल को जोड़ना और अलग करना, कम दूरी में फायरिंग,  मानचित्र पढ़ना, टेंट लगाना, ड्रिल, हथियार ड्रिल  करना सिखाया गया। 'ए', 'बी' और 'सी' प्रमाण-पत्र की परीक्षा के पाठ्यक्रम को भी पढ़ाया गया साथ ही  कैडेट्स के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जैसे -  रस्साकस्सी, खो-खो, कैरमबोर्ड, डिबेट इत्यादि। आरजीपीजी के कैडेट्स ने अग्रांकित प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की।  कैरम प्रतियोगिता में शिवानी रानी ( प्रथम स्थान), डिबेट प्रतियोगिता में कशिश सिंह( प्रथम स्थान) तथा रस्साकसी प्रतियोगिता में पूरी टीम ( ऋषिका, मनु, खुशी शर्मा, तनीषा चौधरी, जयश्री, सुरेखा, शिवानी , कशिश सिंह ) को प्रथम स्थान मिला।कोमल, जिज्ञासा सिंह, प्रज्ञा शर्मा, तनु और सुरेखा का चयन 86 बटालियन सहारनपुर द्वारा शोभित यूनिवर्सिटी, गंगोह में इंटर यूनिट थल सैनिक कैम्प - सीएटीसी 259 के लिए हुआ है। आज  महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. निवेदिता कुमारी ने शिविर से लौटे कैडेट्स से मुलाकात किया एवं जीत हासिल करने वाले कैडेट्स को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। निरंतर आगे बढ़ने और देश की सेवा करने का संदेश देते हुए कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया।  इस अवसर पर एन.सी.सी. अधिकारी  प्रो. मेजर अंजुला राजवंशी, सी.टी.ओ. मिस प्रियंका मौजूद रहीं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts