पर्यावरण संरक्षण हेतु ठोस कार्य करने का संकल्प लिया

मेरठ। विश्व पर्यावरण दिवस पर शहर की 10 संस्थाओं के प्रतिनिधियों  बुधवार को  हंस चौराहा स्थित ज्ञानेंद्र अग्रवाल जी के आवास पर हुई,जिसमे सभी ने पर्यावरण संरक्षण हेतु ठोस कार्य करने का संकल्प लिया।

         प्रथम चरण में सामूहिक प्रयासों से सूरजकुंड पार्क की सफाई,सुरक्षा,सिंचाई,जल संरक्षण,कंपोस्टिंग,मासिक आयोजन व सुंदरीकरण से उसे उत्कृष्ट बनाने का संकल्प किया।बैठक में इसके विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। तय हुआ कि 6 जून बृहस्पतिवार को प्रात 7 बजे सूरजकुंड पार्क में जागरूकता कार्यक्रम होगा,जिसमे जादू शो व पौधारोपण सहित महा पौर व नगर आयुक्त आदि उच्चाधिकारियों को पूरी कार्य योजना का प्रस्ताव दिया जाएगा। बैठक में आर के भटनागर, ई.देवेन्द्र मोहन, वी पी शर्मा, विपुल सिंघल, वी सम्राट, महेश रस्तोगी, डा.मनीषा त्यागी, डा.सुमित  उपाध्याय व जसवंत शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts