रूस के दागेस्तान में बड़ा हमला 

आतंकियों के हमले में  पुलिस अधिकारी समेत 9 लोगों की मौत, गोलीबारी जारी

 नयी दिल्ली,एजेंसी। रविवार की रात को  रूस के दागेस्तान क्षेत्र में दो जगहों पर हमला हुआ है। स्थानीय पुलिस ने  एक बयान में कहा कि दक्षिणी रूसी क्षेत्र दागेस्तान और माखचकाला में दो चर्च और एक आराधनालय पर हमला हुआ है। बयान के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने घटनास्थल से भागने से पहले इमारतों पर भारी गोलीबारी की।

रूसी मीडिया के मुताबिक दागेस्तान हमलों में पुजारी और पुलिस अधिकारियों सहित कम से कम 9 लोगों के मारे जाने की खबर है। गोलीबारी अभी भी जारी है। अधिकारी अभी भी हताहतों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। गिरजाघर में भी अभी चालीस लोग फंसे हुए है। जिन्हें बंधक बनाया हुआ है।  रूसी नेशनल गार्ड सड़कों पर उतर गयी है। दो आतंकी को मार गिराया गया है। जबकि ने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया। खबर पर अपडेज जारी है। 




No comments:

Post a Comment

Popular Posts