मारने आए थे चिकित्सक को मरीज को लगी गोली 

 दो आराेपियों को पकड़ कर पब्लिक ने की धुनाई 

मेरठ। बीती रात को थाना लिसाड़ी गेट के जाकिर कॉलोनी में  क्लिनिक में डॉक्टर को मारने आए 4 हमलावरों की गोली से एक युवक घायल हो गया। पीड़ित की हालत गंभीर है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, 2 हमलावरों को पब्लिक ने मौके पर पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों को पब्लिक से बचाया। लोगों ने जूतों, चप्पलों से आरोपियों को गिरा-गिराकर पीटा। उनके कपड़े भी फाड़ दिए। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

लोहिया नगर थाना क्षेत्र के मदरसे वाली गली जाकिर कॉलोनी में लक्खीपुरा निवासी अय्यूब अपने छोटे बच्चे को लेकर डॉक्टर एमडी अहमद के यहां दिखाने आए थे। तभी 4 युवक शोएब, इमरान, इसरार, आकिब क्लिनिक में घुस गए। इन लोगों ने फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि फायरिंग डॉक्टर पर कर रहे थे, लेकिन गलती से अय्यूब को लग गई। गोली अय्यूब के पेट में लगी है। गोली लगते ही अय्यूब जमीन पर गिर गया।

आसपास के दुकानदारों ने भी जैसे ही गोली चलने की आवाज सुनी तो भगदड़ मच गया। दुकानदारों ने फौरन शटर गिराकर दुकानें बंद कर दी। दो मिनट में पूरा बाजार बंद हो गया। हमलावर मौके से भागने लगे। तभी पब्लिक ने दौड़कर आरोपियों को पकड़ा। इसमें दो आरोपी इमरान और आकिब को पब्लिक ने पकड़कर खूब पीटा। अन्य दो आरोपी भाग गए। थाना पुलिस पहुंची, मामले की जांच कर रही है। घायल अय्यूब को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।

पुलिस पूछताछ में डॉक्टर ने बताया कि उसके यहां कुछ कंस्ट्रक्शन वर्क चल रहा है। इसमें लेबर लगे हैं। शुक्रवार दिन में इसरार जो यहीं लक्खीपुरा गली नंबर-26 का रहने वाला है, उसका दिन में डॉक्टर के यहां काम कर रहे मजदूरों से विवाद हो गया। मजदूरों के साथ इसरार का विवाद बढ़ने लगा तो डॉक्टर एमडी ने इसका विरोध किया और किसी तरह इसरार को वापस भेज दिया। लेकिन, रात को इसरार अपने साथ और लोगों को लेकर डॉक्टर को मारने आ पहुंचा और फायरिंग कर दी।

आरोपी शोएब न्यू इस्लामनगर और इमरान फतेउल्लापुर का रहने वाला है। इमरान और आकिब को पकड़कर पब्लिक ने अधमरा कर दिया। पुलिस के सामने भी दोनों की खूब धुनाई कर दी। कपड़े भी फाड़ दिए। पुलिस ने किसी तरह युवकों को बचाया। वहीं, घायल को बाइक पर ही अस्पताल लेकर गए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts