पर्यावरण दिवस पर वृक्ष लगाओ वृक्ष बचाओं की ली शपथ 

 मेरठ। शोभित यूनिवर्सिटी मेरठ के 37 NCC कैडेट्स ने 70 यू पी बटालियन एन सी सी मेरठ के तत्वाधान में (पुनीत सागर अभियान के तहत) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्ष लगाओ एवं वृक्ष बचाओ अभियान के अंतर्गत शोभित यूनिवर्सिटी के एनसीसी कैडेट्स ने पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं एवं वृक्ष बचाने की शपथ ली एवं आसपास के लोगो को पर्यावरण को बचाने के लिए जागरूक  किया।

 इस विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रोफेसर डॉक्टर जयानंद, डीन एकेडमिक प्रोफेसर डॉक्टर अशोक गुप्ता,  डीएसडब्ल्यू डॉ दिव्या प्रकाश, रजिस्ट्रार कर्नल (रि0) संजय कुमार,सहायक रजिस्ट्रार प्रोफेसर डॉक्टर गणेश भारद्वाज, प्रोफेसर विजय महेश्वरी एवं विश्वविद्यालय के एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉक्टर कुलदीप कुमार एवं एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण किया । इसके बाद कैडेट्स ने प्रभात फेरी निकालकर ग्राम दुलहैरा चौहान एवं विश्वविद्यालय के आसपास के क्षेत्र में जनता को पर्यावरण के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम के पश्चात कैडेट्स को मिष्ठान्न वितरण किया गया। कार्यक्रम में शोभित विश्वविद्यालय NCC के प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉक्टर कुलदीप कुमार ने कैडेट्स को जीवन मे पर्यावरण के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय में मौजूद सभी शिक्षक एवं कर्मचारी गण को पर्यावरण को बचाने की शपथ दिलाई गई और सभी के द्वारा आसपास वृक्षारोपण किया जाने का अभियान चलाया गया।



पर्यावरण दिवस पर ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन 

 ईको क्लब एवं हेरिटेज क्लब द्वारा पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एक ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी के मुख्य वक्ता भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के डॉ. अक्षत रहे , जिन्होंने प्राचीन काल में जल संरक्षण की पद्धतियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्राचीन समय में जल संसाधनों के प्रबंधन और संरक्षण के लिए किस प्रकार के तकनीकों का उपयोग किया जाता था। गोष्ठी के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ० वी०के त्यागी  ने कहा कि आज बढ़ते तापमान का कारण प्रदूषण है।  हम सब को मिलकर यह प्रण लेना होगा कि कम से कम एक पौधे को जरूर रौपे ।विश्वविद्यालय के  प्रति कुलपति डॉ. जयानंद ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मोबाइल की विकिरणों से उत्पन्न प्रदूषण से हमें बचने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के लाभ के साथ-साथ इसके नकारात्मक प्रभावों से भी हमें सतर्क रहना चाहिए।जैवप्रौद्योगिकी विभाग की डायरेक्टर डॉ. दिव्या प्रकाश ने सभी सहभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मिलकर काम करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस गोष्ठी का संचालन मोनिका चौधरी ने किया। कार्यक्रम में डॉ. संदीप कुमार, रूपेश, दीपिका शर्मा, नम्रता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts