आचार्य प्रमोद कृष्णम का प्रियंका गांधी पर जुबानी हमला

गाजियाबाद। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के लिए अहम भूमिका निभाने वाली प्रियंका गांधी पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने हमला किया है। उन्होंने कांग्रेस आलाकमान पर प्रियंका गांधी का पार्टी में कद छोटा करने की बात कही है।

प्रमोद कृष्णम ने अपने राजेंद्र नगर स्थित आवास पर बातचीत में कहा कि कांग्रेस ने हिंदुओं पर भरोसा नहीं किया। यदि पार्टी नेतृत्व हिंदुओं पर विश्वास करती तो प्रियंका गांधी को दूसरी जगह से चुनाव लड़ाती। हालांकि, उन्होंने वायानाड सीट पर हो रहे उपचुनाव में प्रियंका गांधी को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

बीते सोमवार को कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बैठक की और राहुल गांधी की संसदीय सीट को लेकर फैसला किया। बैठक के बाद खरगे ने कहा कि राहुल गांधी वायनाड सीट छोड़ेंगे और रायबरेली अपने पास रखेंगे। इसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार होंगी। इस मीटिंग में सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल भी शामिल हुए थे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts