सुभारती विश्वविद्यालय में बुद्ध मेले का हुआ भव्य शुभारंभ

मेले में बच्चों ने परिवार के साथ खूब मस्ती करते हुए लिया झूलों का आनन्द। 14 जून तक चलेगा मेला

मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय में सुभारती समूह की संस्थापिका संघमाता डॉ.मुक्ति भटनागर की स्मृति में उनके परिनिर्वाण दिवस पर सुभारती बुद्ध मेले का भव्य शुभारंभ हुआ।बुद्ध मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारत सरकार के अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य सुश्री रिनचेन ल्हामो, सुभारती समूह के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण, कुलाधिपति स्तुति नारायण कक्कड़, कुलपति मेजर जनरल डॉ. जी.के.थपलियाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.शल्या राज, प्रतिकुलपति डॉ. हिमांशु ऐरन, मेला समिति के सलाहकार डॉ. हिरो हितो, डॉ. वैभव गोयल भारतीय, मेला अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी, उपाध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार ने फीता खोल कर किया।

अतिथियों ने बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर  की प्रतिमा का अनावरण किया एवं संघमाता स्मारक तथागत बुद्ध प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया।

मेले की धार्मिक कार्यक्रम के साथ शुरूआत हुई। शोभायात्रा अनागारिक धर्मपाल संघा छात्रावास से निकाल गई, जो बोधि वृक्ष पर पहुंच कर समाप्त हुई। इसके उपरान्त तथागत बुद्ध के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि हुई। इस दौरान बौद्ध विद्वानों द्वारा थेरावादी व महायानी परम्परा द्वारा मंत्रोच्चारण किया। साथ ही तथागत बुद्ध के बाल स्वरूप का स्नान संस्कार हुआ।

सुभारती समूह के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण ने मेला आगंतुकों का सुभारती परिवार की ओर से स्वागत किया। उन्होंने बताया कि संघमाता डॉ. मुक्ति ग्लोबल बुद्धिस्ट फाउंडेशन के तत्वावधान में संघमाता डॉ.मुक्ति भटनागर परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर मैत्री एवं सद्भावना सम्मेलन के साथ बुद्ध मेले का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि मेला हमारे भारतीय संस्कारों में विशेष महत्व रखता है, जिसमें ज्ञानवर्द्धन के साथ सद्भावना व सामाजिक एकता को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि मानव कल्याण हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली सुभारती समूह की संस्थापिका संघमाता डॉ.मुक्ति भटनागर हमेशा समाज को उन्नती, सद्भावना व एकता का संदेश देकर उत्साह व उमंग के साथ खुशियां बांटने हेतु प्रेरित करती रही। उन्हीं की प्रेरणा से सुभारती बुद्ध मेला प्रेम, करुणा, मैत्री के भाव से आयोजित किया गया है। उन्होंने संघमाता डॉ. मुक्ति ग्लोबल बुद्धिस्ट फाउंडेशन द्वारा बौद्ध धर्म को पल्लवित करने हेतु मानवता के हित में किये जा रहे कार्यो से सभी को रूबरू कराया।  

मुख्य अतिथि भारत सरकार के अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य सुश्री रिनचेन ल्हामो ने संघमाता डॉ. मुक्ति भटनागर को नमन किया। उन्होंने कहा कि बुद्ध मेला सद्भावना के प्रतीक के रूप में मेरठ की धरती से पूरे देश में तथागत का संदेश दे रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज में सौहार्द बढ़ता है और लोग उत्साह के साथ खुशियां मनाते है। उन्होंने कहा कि विश्व में शान्ति और स्थिरता लाने के लिये तथागत गौतम बुद्ध के बताए मार्ग पर अमल करना होगा ताकि प्रेम, करूणा एवं मैत्री के भाव से हम विश्व को एक परिवार के रूप में स्थापित कर सकें। उन्होंने सुभारती विश्वविद्यालय द्वारा बौद्ध धर्म के क्षेत्र में किये जा रहे उत्कर्ष्ट कार्यो की सराहना की।

मेला अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मेले में बुद्ध कला, संस्कृति एवं भारतीय इतिहास को जानने के साथ मनोरंजन के विभिन्न साधन उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि मेले में बुद्ध विहार, बुद्ध संगीत, धम्मपद पाठ, मत्स्य जलकुण्ड, बुद्ध वंदना, दीपशाला, पुस्तकें एवं अन्य धम्म सामग्री, चित्र प्रदर्शनी, फोटो पॉइन्ट, गुब्बारे पर निशाना, बच्चों के झूले, मिक्की माउस, जादूगर, जलपान स्टॉल आदि बुद्ध मेला में आकर्षण का केन्द्र हैं। मेले के प्रथम दिन बच्चों ने अपने परिवार के साथ खूब मस्ती करते हुए झूलों का आनन्द लिया। मेला 14 जून तक चलेगा।

मेला समिति सलाहकार डॉ हिरो हितो ने संघमाता डॉ. मुक्ति भटनागर की स्मृति में श्रद्धांजलि प्रस्तुत की। सभी ने इस दौरान एक मिनट का मौन रखा। मेले में विशेष रूप से सुभारती समूह के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण के नेतृत्व में परिवार के सदस्य डॉ.शल्या राज, डॉ.रोहित रविन्द्र, डॉ.कृष्णा मूर्ति, डॉ. आकांक्षा, अवनि कमल, अमित जोशी ने संघमाता डॉ. मुक्ति ग्लोबल बुद्धिस्ट फाउंडेशन एवं स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय की ओर से जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री का वितरण किया।धन्यवाद ज्ञापन लोकप्रिय अस्पताल के निदेशक डॉ. रोहित रविन्द्र ने दिया।

इस अवसर पर भंते डॉ. चन्द्रकीर्ति, भंते विमल बोधी, कुलसचिव एम याकूब, डॉ जी.सी. श्रीवास्तव, मेला समिति के सलाहकार डॉ. हिरो हितो, डॉ. वैभव गोयल भारतीय, मेला अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी, उपाध्यक्ष डा. विवेक कुमार, डॉ निखिल श्रीवास्तव, पूर्व न्यायाधीश राजेश राजेश चंद्रा, राजकुमार सागर, डॉ. सत्यम खरे, सीटीओ विवेक तिवारी, पीपीडी निदेशक ई. आकाश भटनागर, डॉ. शशि राज तेवतिया, डॉ. मनोज कपिल, कर्नल राजेश त्यागी, डॉ. पिन्टू मिश्रा, डॉ संचित प्रधान, डॉ संदीप कुमार, डॉ एससी थलेड़ी, हर्षवर्धन कौशिक, डॉ.सुधीर त्यागी, अनुज प्रधान, इन्द्रपाल बौद्ध, नरेश कुमार, दीपक गुप्ता, अशोक टकसालिया आदि सहित आयोजन समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts