जान्ह्वी की नई फिल्म उलझ दो अगस्त को होगी रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जान्ह्वी  कपूर की आने वाली फिल्म उलझ 2 अगस्त को रिलीज होगी। जान्ह्वी  कपूर की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही हाल ही में रिलीज हुई थी। अब उलझ रिलीज होने वाली है। जान्ह्वी  कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर फिल्म उलझ का मोशन पोस्टर शेयर किया है।

इसे शेयर करते हुए जान्ह्वी  कपूर ने कैप्शन में लिखा है कि उलझ अब 2 अगस्त को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। जल्द ही पॉपकॉर्न के साथ मिलते हैं। फिल्म उलझ में जाह्नवी कपूर इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर का किरदार निभाने वाली हैं। फिल्म की कहानी देशभक्ति पर आधारित होगी। इस फिल्म में जाह्नवी  कपूर के साथ गुलशन देवैया, राजेश तैलंग, रोशन मैथ्यू, मियांग चांग, सचिन खेडेकर, राजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र जोशी समेत कई स्टार्स दिखाई देने वाले हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts