राहुल गांधी के जन्म दिन पर  वृक्षारोपण कर दीर्घायु की कामना

मेरठ । जिला में शहर कांग्रेस कमेटी मेरठ द्वारा जिला अध्यक्ष अवनीश काजला व शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के  54वे जन्मदिन को धूमधाम से मना कर उनकी दीर्घायु की कामना की।  कांग्रेस कार्यालय बुढ़ाना गेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण किया।

 राहुल गांधी भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) पार्टी के प्रमुख नेता हैं, जिन्होंने भारत जोड़ो यात्रा पदयात्रा व भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल कर विश्व में कीर्तिमान स्थापित किया है। 

  जिला अध्यक्ष अवनीश काजला जिला ने कहा कि राहुल  का जन्म 19 जून 1970 को नई दिल्ली में हुआ था। वे भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के पुत्र हैं। राहुल गांधी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा  दून स्कूल से की और बाद में हार्वर्ड विश्वविद्यालय और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के ट्रिनिटी कॉलेज से उच्च शिक्षा प्राप्त की।   राहुल  की  बाल अवस्था में ही उनकी दादी पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की हत्या उनके सुरक्षा कर्मियों ने  कर दी थी। व उनके पिता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की चुनाव प्रचार के दौरान आतंकवादी संगठन द्वारा हत्या कर दी गई थी। राहुल जी ने बाल अवस्था में ही अपनी दादी व अपने पिता को देश के लिए बलिदान होते हुए देखा है, उनमें व उनके परिवार में राष्ट्रभक्ति कूट-कूट कर भरी हुई है।

   शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने कहा कि राहुल  ने 2004 में राजनीति में प्रवेश किया और अमेठी निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार लोकसभा सदस्य बने।   राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है और भारतीय राजनीति में एक प्रमुख व्यक्ति बने हुए हैं।  प्रदेश सचिव रंजन शर्मा ने कहा कि भारत की राजनीति में राहुल गांधी ही एक मात्र ऐसे नेता है जिन्होंने जनता की आवाज बंद कर मोदी सरकार का दृढ़ता पूर्वक सामना किया,।

 प्रवक्ता हरिकिशन अंबेडकर ने कहा कि राहुल गांधी का राजनीतिक कैरियर कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों से भरा है। 2004 में अमेठी से लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद, उन्होंने युवाओं और किसानों के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया। भूमि अधिकरण बिल लाकर देश के किसानों की दशा बदलने का कार्य किया।2007 में भारतीय युवा कांग्रेस और एनएसयूआई (NSUI) के संगठनात्मक सुधार में प्रमुख भूमिका निभाई, जिससे युवा नेतृत्व को बढ़ावा मिला। 

 राहुल गांधी के नेतृत्व ने पार्टी को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की, विशेषकर युवा और सामाजिक मुद्दों पर उनके ध्यान केंद्रित करने के कारण, 2024 के आम लोकसभा चुनाव में उन्होंने भारतीय संविधान की रक्षा करने व युवाओं को रोजगार देने का मुद्दा उठया ।   इस अवसर पर धूम सिंह गुर्जर, सतीश शर्मा, ठाकुर तेजवीर सिंह, दो बबीता गुर्जर, सुनीता मंडल, विनोद सोनकर, केडी शर्मा, नईम राणा, यासर सैफी, अनिल प्रेमी, फुरकान अंसारी, दुष्यंत सागर, सचिन शर्मा, अंसार अहमद,पीयूष रस्तोगी,मुनफेड अली, मोहम्मद शाकिर, सर सेवादल अध्यक्ष अमित गोयल,कपिल शर्मा,आदि उपस्थिति थे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts