डबल मर्डर में वांछित 50 हजारी  ईनामी अभियुक्त विनय त्यागी गिरफ्तार

 वेस्ट यूपी सहित दिल्ली में 58 मुकदमें दर्ज 

 मेरठ। मेरठ एसओजी को उस समय बड़ी सफलता मिली जब उसने डबल मर्डर के आरोप में फरार चल रहे पचास हजारी बदमाश विनय त्यागी को दिल्ली के शाहदरा से गिरफ्तार किया। पकड़े गये बदमाश पर 58 मुकमदे विभिन्न थानों पर चल रहे है। 

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस अधीक्षक अपराध के कुशल निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी के सफल पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी एस. ओ.जी. टीम के कुशल नेतृत्व में  एसओजी टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर कुख्यात अभियुक्त विनय त्यागी उर्फ टिक्कू  को मैट्रो स्टेशन कृष्णा नगर थाना जगतपुरी जिला शहादरा दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा उत्तर प्रदेश व अन्य प्रदेशो के विभिन्न जनपदो में लूट, हत्या, डकैती आदि जैसे अपराध  किए किये गये। जिसके सम्बन्ध में विभिन्न थानों पर करीब 59 अभियोग पंजीकृत है । विनय त्यागी  प्रदेश स्तर के माफिया की लिस्ट में शामिल है।  डबल मर्डर के सम्बन्ध में  ब्रह्मपुरी पर पंजीकृत अभियोग में वाछित है व थाना मेडिकल से हिस्ट्रीशीटरघोषित किया जा चुका है । अभियुक्त विनय त्यागी उपरोक्त को पकड़ने के काफी प्रयास किये गये। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए  पुलिस महानिरीक्षक  मेरठ परिक्षेत्र, मेरठ द्वारा अभियुक्त विनय त्यागी उपरोक्त के पर 50,000/- रु0 का इनाम घोषित कर जिला एस.ओ.जी. टीम को घटना के शीघ्र अनावरण हेतु निर्देश दिये गये थ।  जिसके फलस्वरूप मोबाइल सर्विलांस एवं मुखबिरों की सूचना की मदद के उपरान्त अथक परिश्रम से शातिर  विनय त्यागी उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया ।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts