पति ने फॉरच्यूनर और 30 लाख के लिए बेटी को मार डाला

IAS की तैयारी कर रही बेटी मिली  मौत पिता ने सुसरालियों पर आरोप 

मेरठ। थाना मेडिकल क्षेत्र के जाग्रति विहार में एक  नवविवाहिता ने फांसी लगा कर मौत को गले लगा लिया। बेटी की मौत पर सुसराल पहुंचे मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है। पति ने तीस लाख व फॉरज्यून गाड़ी के लिए उनकी बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतका के ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी तलाश करने में पुलिस जुटी है। 

पिता सुंदर जीनवाल ने बताया  उनसे अपनी  बेटी सिमरन की शादी 4 महीने पहले मेरठ के जागृति विहार सेक्टर 6 में रहने वाले सूरज से की थी। वह सुभारती यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर है। शादी में ब्रेजा गाड़ी और खूब दहेज दिया था। 40 लाख रुपए के करीब खर्च किए थे। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले दहेज में और 30 लाख रुपए और फॉरच्यूनर कार मांगने लगे। सिमरन ने मां को इस बारे में बताया। तब उन्होंने चुप रहने के लिए कहा था।

सोमवार को 11.30 बजे मां ने सिमरन को फोन किया। तब पता चला कि बेटी का शव अस्पताल में पड़ा है। परिजन दोपहर को मेरठ पहुंचे तब उनको बताया गया कि रात में सिमरन ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है।परिजनों ने बताया- सिमरन का शव नाइट सूट में मिला है। उसे रात को मारा गया है। शव नीला पड़ चुका था। गले में फंदे और शरीर पर चोट के निशान थे। हत्या करने की आशंका के साथ परिवार के लोगों ने थाने में हंगामा किया। पुलिस के शांत कराने के बाद उन्होंने तहरीर सौंप दी। इसमें पति सूरज, सास सुनीता, ससुर सतपाल, सूरज के भाई सागर और उसकी पत्नी प्रिया पर आरोप लगाए गए हैं।

पिता सुंदर ने बताया  सिमरन नोएडा के एचडीएफसी बैंक में मैनेजर थी, लेकिन ससुराल के लोगों ने उसकी नौकरी छुड़वा दी थी। सिमरन पढ़ाई में अच्छी थी। ग्रेजुएशन के बाद उसने बीएड किया। सीटीईटी भी पास कर लिया। अब वो  आईएएस  की तैयारी कर रही थी। परिवार से परेशान सिमरन अच्छा करियर बनाना चाहती थी। कुछ दिन पहले ही हमने खुद तैयारी के लिए 1 लाख रुपए की किताबें मंगाई थी। वही मृतका सिमरन की मां रेखा थाने में रो-रोकर बस यही बोल रहीं थीं कि मेरी बेटी सुसाइड नहीं कर सकती है। वो कितना तड़पी होगी। वह ऐसा कहते हुए बेसुध हो जा रही थीं।सिमरन तीन बहन-भाइयों में दूसरे नंबर की थी। बड़ी बहन की सोनम और छोटा भाई तुषार का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।

थाना पुलिस के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। पिता सुंदर ने कहा- अगर हमें इंसाफ नहीं मिला तो खुद ही आरोपियों का इलाज करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts