पिता-पुत्र के मार्मिक संबंधों को दर्शाती " त्वमेव सर्वम"


निर्देशक-मनोज तिवारी
निर्माता -रामपाल सिंह पठारिया
लेखक- डॉ. जीवन एस रजक
एडिटर- चन्दन अरोड़ा
कलाकार- संजय मिश्रा, बिक्रम सिंह

नई दिल्ली। हाल ही में जियो सिनेमा पर आई फिल्म " त्वमेव सर्वम" पिता-पुत्र के संबंधों पर उकेरी गई एक मार्मिक कहानी है। फिल्म माध्यम से संदेश दिया गया है कि मानवता के इतिहास में सभ्यता और संस्कृति की सबसे बड़ी देन मानवीय संबंध हैं। यह सर्वकालिक सत्य है कि  पिता और पुत्र का संबंध बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि पिता अपनी छाया और अपने सपने को पुत्र में सच होता हुआ देखता है और उसे  पूरा करने के लिए वह हर दुख तकलीफ़ सहता है।
"त्वमेव सर्वम" फिल्म की कहानी डॉ .जीवन एस रजक की बायोपिक है। जो अभी मध्यप्रदेश में जॉइंट कलेक्टर हैं। उनके गरीब पिता स्वर्गीय मूलचंद ने अपने बेटे को कलेक्टर बनाने में जो संघर्ष किया। उसी पर फिल्म बनी है। इसकी शूटिंग मध्य प्रदेश, रायसेन, विदिशा, भोपाल में हुई है।
  कहानी के किरदारों का अभिनय काफी प्रभावी जो दर्शकों को बांध लेता है। पिता के रूप में संजय मिश्रा मंजे हुए कलाकार हैं तो पुत्र के रूप में भाषाविद एवं रंगकर्मी विक्रम का अभिनय शानदार है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts